Advertisment

Sugar CEO Deep fake: मौत की झूठी खबरों से परेशान शार्क टैंक जज विनीता, हाल ही में रणवीर सिंह भी हुए Deep Fake के शिकार

Sugar CEO Deep Fake Video: शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर और CEO विनीता सिंह को तो आप जानते ही होंगे, शार्क टैंक इंडिया में वे जज हैं .

author-image
Kalpana Madhu
Sugar CEO Deep fake: मौत की झूठी खबरों से परेशान शार्क टैंक जज विनीता, हाल ही में रणवीर सिंह भी हुए Deep Fake के शिकार

Sugar CEO Deep Fake Video: शुगर कॉस्मेटिक्स (Sugar Cosmetics) की फाउंडर और CEO विनीता सिंह (Vineeta Singh) को तो आप जानते ही होंगे। शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में वे जज की भूमिका निभाती हैं।

Advertisment

विनीता सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऐसी पोस्ट की, जिससे सब हैरान रह गए। दरअसल, पिछले कुछ समय से social media platforms पर खासकर Facebook पर विनीता सिंह की मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं।

जब ये खबरें नहीं रुकीं, तो विनीता सिंह को मदद के लिए X पर आना पड़ा। विनीता सिंह ने कहा कि उन्होंने इन झूठी खबरों की शिकायत मेटा (Meta) और मुंबई साइबर पुलिस (Mumbai Cyber Police) में की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

https://twitter.com/vineetasng/status/1781583574820356558?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1781583574820356558%7Ctwgr%5Eeb8d4da1f75b693a6982c57c97c3f434a07159e3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fbusiness%2Fshark-tank-judge-vineeta-singh-said-she-is-facing-trouble-due-to-fake-reports-on-her-death-and-arrest-2670538

Advertisment

इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने भी प्रतिक्रिया दी है।  पुलिस ने उनसे सारा विवरण (Details) मांगा है।  इस पर विनीता सिंह ने उन्हें धन्यवाद भी दिया है।  इस Post को थोड़ी ही देर में लाखों Views मिल चुके थे। साथ ही इस पोस्ट पर कई कमेंट भी आए हैं।

एक User ने लिखा कि पिछले दिनों एक ऐसी ही खबर देखी थी।  इसमें लिखा था कि विनीता सिंह दिवालिया (Bankrupt)हो चुकी हैं। मैं बुरी तरह से कंफ्यूज हो गया था।  हालांकि, बाद में पता लगा कि वह खबर फर्जी (Fake) थी।

इस पर विनीता ने लिखा कि ऐसी एक पूरी सीरीज Facebook पर चल रही है, जो कि फर्जी है। दूसरे User ने लिखा कि यह काफी डरावना है और इसे भी ज्यादा भयावह यह है कि कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है।

Advertisment

डीपफेक वीडियो (Deep Fake Video) से परेशान हुए रणवीर सिंह

[caption id="attachment_325473" align="alignnone" width="565"]Ranveer Singh Deepfake Video Post Ranveer Singh DeepFake Video Post[/caption]

बॉलीवुड एक्टर (bollywood actor) रणवीर सिंह इसके शिकार बने हैं। अभिनेता का एक Deep Fake Video वायरल (Viral) हो रहा है, जिसमें वह राजनीतिक पार्टी को प्रमोट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह इस फर्जी वीडियो (Fake Video) में एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों में यह वीडियो काफी तेजी से फैल रही थी।

Advertisment

इसे लेकर 19 अप्रैल को रणवीर सिंह का रिएक्शन (Reaction) सामने आया है। इस वीडियो को लेकर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से डीपफेक से बचने की चेतावनी दी है।

रणवीर सिंह से पहले आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, काजोल, रश्मिका मंधाना, नोरा फतेही समेत कई अन्य सितारे भी इस Deep Fake Trendका शिकार बन चुके हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें