Advertisment

खंडवा में प्रबुद्धजन सम्मेलन में सुधांशु त्रिवेदी हुए शामिल, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर बोला हमला

Sudhanshu Trivedi: खंडवा में आज मध्य प्रदेश कल आज कल विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा...

author-image
Bansal News
खंडवा में प्रबुद्धजन सम्मेलन में सुधांशु त्रिवेदी हुए शामिल, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर बोला हमला

Sudhanshu Trivedi: खंडवा में आज मध्य प्रदेश कल आज कल विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी शामिल हुए।

Advertisment

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

यहां भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कल आज कल को लेकर मध्य प्रदेश सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कल यानी कि हमारी सरकार आने के पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि चुनाव विकास आधार पर नहीं जीते जाते चुनाव तो मैनेजमेंट और समीकरण के आधार पर जीते जाते।

मगर हमारी सरकार के आने के बाद स्टोर का बदला और बताएं कि चुनाव विकास के आधार पर जीते जाते हैं। इन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफ करते हुए कहा कि जब 2014 में मोदी जी के सरकार बनी तो ब्रिटेन के एक अखबार ने छापा की यह नियति के साथ भारत दूसरे मिलन के दिन के रूप में जाना चाहिए।

‘ताड़का, सुबाहु जैसे राक्षस पहले भी थे, अब भी हैं’

उसने आगे ये भी छापा था कि 16 मई 2014 के दिन इसलिए भी जाना जाना चाहिए कि अंग्रेज पूर्ण रूप से भारत को छोड़कर चले गए। क्यों कि इसके पहले लंबे समय तक जिनकी हुकूमते रही उनके दिमाग, विचार और मानसिकता पर ब्रिटिश विचारधारा हावी थी।

Advertisment

वही सुधांशु त्रिवेदी ने इंडिया महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि- ताड़का, सुबाहु जैसे राक्षस पहले भी थे, अब भी हैं। ‘

‘हम हर चुनाव गंभीरता से लड़ते हैं’

मीडिया से चर्चा में राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंत्रियों और सांसदों को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतारने पर कहा कि हम चुनाव गंभीरता से लड़ते हैं।

सुधांशु त्रिवेदी से जब पूछा गया कि मप्र में ईडी क्यों नहीं ? इसके जवाब में उन्होंने कहा - भ्रष्टाचार की कहानी आज से नहीं है। कोई एक पार्टी बता दे कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार के आरोप न लगे हों।

Advertisment

व्यापम के संदर्भ में तो कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट तक गए थे, जहां इन्होंने दस्तावेज दिए थे, इन्हें सुप्रीम कोर्ट में फटकार लगी थी। नागरा वाला कांड, कृष्णा मेनन, नेहरूजी के जमाने में जीप घोटाले से लेकर हर्षद मेहता, 2जी, कोयला घोटाले से लेकर लंबी लिस्ट है।

इसलिए यथार्थ की बात करनी चाहिए। मंत्रियों और सांसदों को उतारने पर कहा - छोटा चुनाव हो या बड़ा चुनाव, हम गंभीरता से लड़ते हैं। उनकी तरह जलवे में नहीं रहते।

21वीं सदी भाजपा की है’

कमलनाथ द्वारा भाजपा को भगदड़ जर्जर पार्टी कहे जाने पर सुधांशु त्रिवेदी बोले - UPA का तर्पण कर दिया है क्या? नाम बदलने से फितरत नहीं बदल जाती।

Advertisment

उन्होंने यहां तक कहा कि ब्रिटेन के एक अखबार ने छापा है कि भारत को आजादी 2014 में मिली। साथ ही कहा - 19वीं सदी अंग्रेजों की थी, 20वीं सदी कांग्रेस की थी और 21वीं सदी भाजपा की है।

सुधांशु त्रिवेदी ने Mp में सीएम के चेहरे के सवाल के जवाब को घुमाते हुए कहा कि - इंडिया गठबंधन 3-3 बार बैठक कर संयोजक नियुक्त नहीं कर पाए तो वो पीएम कैसे तय करेंगे। हमसे सीएम के चेहरे पर क्या सवाल पूछेंगे। दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष - वो कहते थे कि चुनाव विकास के आधार पर नहीं जीते जाते। हमने इस सोच को बदला।

ये भी पढ़ें: 

Ravi Teja: भारत के इस तेज गेंदबाज की बायोपिक करना चाहते हैं रवि तेजा, जानें पूरी खबर

Orange Peels for Skin: चेहरा और त्वचा में निखार के लिए बेस्ट है संतरे के छिलके का उपयोग, जानें फायदे और विधि

सीएम शिवराज पहुंचे जहाजपुरा, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात, जानें पूरी खबर

MP Election 2023: BJP का मेनिफेस्टो प्लान, दिग्गज नेता प्रबुद्धजनों से ले रहे सुझाव

Current Affairs Quiz in Hindi: 08 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

bjp, congress, sudhanshu trivedi, kamal nath, digvijay singh, elections 2023, elections 2023

Congress bjp Digvijay Singh kamal nath sudhanshu trivedi elections 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें