Advertisment

Piplani Sucide Case: एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने खाया जहर, दो की मौत

Piplani Sucide Case: एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने खाया जहर, दो की मौतPiplani Sucide Case: Five members of the same family consumed poison, two died

author-image
Bansal News
Piplani Sucide Case: एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने खाया जहर, दो की मौत

भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि इसमें एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि परिवार के अन्य लोगों का उपचार अभी जारी है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक परिवार का दो महिलाओं से लेनदेन था जिसके चलते पति-पत्नी और उनके बच्चों ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। वहीं पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें बच्चियों ने दो महिलाओं को आरोपी बताया है।

एक बच्ची की उम्र 21 साल और दूसरी बच्ची की उम्र 16 साल बताई जा रही है। बच्ची की मौत इलाज के दौरान हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक कलह की आशंका है

पिपलानी के अशोक विहार कालोनी में रहने वाले संजीव जोशी ने अपनी मां नंदनी जोशी, पत्नी अर्चना और दो बेटियों ऋषिमा, पूर्वी के साथ मिलकर देर रात जहर खा लिया। वहीं घटना की सूजना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान 16 वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य सदस्यों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने किस वजह से जहर खाया है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस द्वारा पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज suicide videos suicide in madhya pradesh Suicide Case Suicide sucide squad sisters commit suicide Pradesh Breaking Hindi news in hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP crime in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें