Advertisment

भोपाल के बंसल हॉस्पिटल का सराहनीय काम, मासूम बच्चे का किया लिवर ट्रांसप्लांट

राजधानी भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में 3 साल के मासूम बच्चे अबीर का कोलेस्ट्रॉल एस्टर स्टोरेज डिजीज का पहला लिवर ट्रांसप्लांट किया है।

author-image
Bansal News
भोपाल के बंसल हॉस्पिटल का सराहनीय काम, मासूम बच्चे का किया लिवर ट्रांसप्लांट

भोपाल। राजधानी भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में मासूम बच्चे का सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है। बंसल हॉस्पिटल में 3 साल के अबीर का कोलेस्ट्रॉल एस्टर स्टोरेज डिजीज का पहला लिवर ट्रांसप्लांट किया है। बता दें कि बच्चे के पिता ने अपने लिवर का 15 फीसदी हिस्सा डोनेट किया है।

Advertisment

डोनर पिता को 6 दिन में और पेशेंट बच्चे को 20 दिन बाद डिस्चार्च कर दिया है। इधर, बेटे के सफल लिवर ट्रांसप्लांट करने पर परिवार ने बंसल हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया है।

अब बच्चा पूरे तरीके से स्वस्थ है

बंसल हॉस्पिटल में 3 वर्षीय मासूम अबीर का भारत में अनुवांशिक बीमारी कैलेस्टट्राल एस्टर स्टोरेज डिजीज का पहला लिवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। अब बच्चा पूरे तरीके से स्वस्थ है। बीमारी को कंट्रोल करने में डॉ.हरभजन सिंह सैनी, डॉ.अभिनव सराफ, डॉ.अनुराग वर्मा, डॉ. जुबेर और डॉ.विनोद टैगोर का सहयोग रहा।

पेशेंट अबीर की मां ने कहा कि स्मृति माहेश्वरी ने कहा कि पेशेंट के स्वास्थ्य की रिकवरी अच्छी हो रही है। सेहत में भी सुधार हो रहा है।

Advertisment

चैलेंजिंग कंडीशन थी, जिसे हमने हैंडल किया।

चीफ लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. गुरु सागर सिंह सहोता, लिवर ट्रांसप्लांट इंटेंससिविस्ट डॉ. अमित सिंह और पीडियाट्रिक्स HOD डॉ. रोहित जोशी ने इस संबंध में जानकारी दी।

डॉक्टर्स ने कहा "यह बताने में हमे खुशी हो रही है कि तीन साल के अबीर माहेश्वरी का सक्सेसफुली लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है। अबीर बाय बर्थ एक जेनेटिक कंडीशन (कोलेस्ट्रॉल एस्टर स्टोरेज डिजीज) से पीड़ित थे, जिससे उनकी ग्रोथ नहीं हो पा रही थी, जिसके चलते वे हमारे पास आए थे। यह बहुत जटिल और चैलेंजिंग कंडीशन थी, जिसे हमने हैंडल किया। हमें बेहद खुशी है कि यह बच्चा सक्सेसफुल सर्जरी के बाद आज हंसता-खेलता घर गया है।"

यह भी पढ़ें- 

MP में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, 6 लोग घायल

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा पर यह क्या कह गए पूर्व मंत्री

Advertisment

Tiger Family: MP की राजधानी भोपाल में एक साथ 6 बाघों का मूवमेंट, आवाजाही पर रोक

Successful liver transplant in Bansal Hospital Bhopal liver transplant in Bansal Hospital Bansal Hospital liver transplant bansal hospital bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें