/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/SUBHOD.jpg)
नई दिल्ली। 1985 बैच के IPS सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हाई लेवल कमिटी की मीटिंग में इसका फैसला लिया गया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सुबोध कुमार जायसवाल दो साल तक सीबीआई डायरेक्टर के पद पर रहेंगे। वह पूर्व में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक पद पर रहे हैं। वर्तमान में जायसवाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक हैं।
IPS Subodh Kumar Jaiswal has been appointed as Director of Central Bureau of Investigation (CBI) for a period of 2 years pic.twitter.com/jFGwZbOen4
— ANI (@ANI) May 25, 2021
जायसवाल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं और वह पूर्व में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक पद पर रहे हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक हैं। जायसवाल 1985 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं। वह मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र डीजीपी के पद पर रह चुके हैं। राज्य की उद्धव सरकार से मतभेद के बाद जायसवाल सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली चले गए थे। जायसवाल मुंबई सीपी के पहले ये सेंट्रल डेपुटेशन पर थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us