Advertisment

Eid-E-Milad-Un-Nabi Hairstyle 2024: इन हेयरस्टाइल्स से अपने लंबे बालों को करें स्टाइल, यहां से लें इंसपिरेशन

Eid-E-Milad-Un-Nabi Hairstyle 2024: इन हेयरस्टाइल्स से अपने लंबे बालों को करें स्टाइल, यहां से लें इंसपिरेशन

author-image
Manya Jain
Eid-E-Milad-Un-Nabi Hairstyle 2024: इन हेयरस्टाइल्स से अपने लंबे बालों को करें स्टाइल, यहां से लें इंसपिरेशन

Eid-E-Milad-Un-Nabi Hairstyle 2024

Eid-E-Milad-Un-Nabi Hairstyle 2024: ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत बड़ा त्यौहार होता है.  और इस दिन मिठाइयां और पकवान बनाना भी परंपरा का हिस्सा है। माना जाता है इस दिन मक्का शहर में 571 ईस्वी में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है।

Advertisment

ईद के मौके पर आप सूट के साथ बालों में अलग-अलग तरह की स्टाइलिश ब्रैड्स (चोटी) बनाकर आप अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं। यहाँ पाँच तरह की ब्रैड्स हैं जो आप ईद पर सूट के साथ ट्राई कर सकती हैं।

फिशटेल ब्रैड (Fishtail Braid)
यह एक क्लासिक और खूबसूरत चोटी है, जो सूट के साथ बहुत अच्छे से जाती है। इसे बनाने के लिए बालों को दो हिस्सों में बांटें और दोनों हिस्सों से पतले-पतले सेक्शंस लेकर बारी-बारी से क्रॉस करते हुए चोटी बनाएं। यह ब्रैड आपके पारंपरिक लुक में एक स्टाइलिश और मॉडर्न टच देती है।

publive-image

फ्रेंच ब्रैड (French Braid)
फ्रेंच ब्रैड पारंपरिक और आकर्षक चोटी है जो सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। इसे बनाने के लिए सिर के ऊपरी हिस्से से बालों को तीन हिस्सों में बांटें और धीरे-धीरे बालों को जोड़ते हुए नीचे तक चोटी बनाएं। यह लुक काफी क्लासी और एलीगेंट लगता है।

Advertisment

publive-image

डच ब्रैड (Dutch Braid)
डच ब्रैड को "इनवर्टेड फ्रेंच ब्रैड" भी कहा जाता है। इसमें बालों के सेक्शंस को अंदर की तरफ मोड़ते हुए चोटी बनाई जाती है। यह चोटी दिखने में उभरी हुई लगती है और पारंपरिक सूट के साथ एक शाही लुक देती है।

publive-image

साइड ब्रैड (Side Braid)
साइड ब्रैड एक सिंपल और खूबसूरत ऑप्शन है, जो सूट के साथ सूफियाना लुक देती है। इसे बनाने के लिए आप बालों को एक तरफ करके चोटी बनाएं। इसमें आप चाहें तो फिशटेल या रेगुलर थ्री-स्ट्रैंड ब्रैड भी बना सकती हैं।

publive-image

रोप ब्रैड (Rope Braid)
यह चोटी बहुत ही अनोखी और स्टाइलिश होती है। इसे बनाने के लिए बालों को दो हिस्सों में बांटें और दोनों हिस्सों को एक दिशा में ट्विस्ट करते हुए आपस में घुमाएं। यह चोटी आपके सूट के साथ एक मॉडर्न लेकिन पारंपरिक टच देती है।

Advertisment

publive-image

ये भी पढ़े:

HBD Ayushmann Khurrana: फिल्में फ्लॉप होने पर शादियों में गाने लगे थे आयुष्मान, कभी ट्रेन में भी गाने गाकर कमाए थे पैसै!

Career Tips for Youth: 12वीं करने के बाद मोबाइल, इंटरनेट के साथ कमाई का अच्छा अवसर, मिलेगी शानदार सैलरी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें