Advertisment

Gujarat News: गुजरात के स्कूलों में भगवद् गीता पढ़ेंगे छात्र, सरकार ने जारी किया सिलेबस

Gujarat News: गुजरात के स्कूलों में अब छात्रों को भगवद् गीता पढ़ाई जाएगी। सरकार ने कक्षा 6 से 8 तक सिलेबस जारी कर दिया है।

author-image
Bansal news
Gujarat News: गुजरात के स्कूलों में भगवद् गीता पढ़ेंगे छात्र, सरकार ने जारी किया सिलेबस

Gujarat News:  गुजरात सरकार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के सिलेबस में भगवद् गीता को भी जोड़ दिया है। यह निर्णय शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने लिया है। उन्होंने कहा बच्चे अपने स्कूली जीवन की शुरूआत करते हुए भगवद् गीता का पाठ पढ़ेंगे, जिससे उन्हें अपने जीवन जीने में नए तरीके सीखने का अवसर मिलेगा।

Advertisment

जीवन जीने की कला है, भगवद् गीता – शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा भगवद् गीता केवल एक विशेष धर्म का नहीं है, बल्कि सभी धर्मों का सार माना जाता है। यह जीवन को जीने की एक कला भी है। भगवद् गीता में 700 श्लोकों का सार है, निराशा मे आशा का संचार है। गीता बच्चों की सोच में लाभ दायक रहेगी। विद्यार्थी भगवद् गीता का पाठ पढेंगे तो अपने जीवन में बड़ी से बड़ी कठिनाईयों से हार नहीं मानते हुए ऊंचे लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होगें।

सरकार ने जारी किया सिलेबस

गुजरात (Gujarat News) सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं से 8वीं के स्कूली बच्चों को भगवद् गीता का सार पढ़ाने के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है। शुरूआत में गुजरात के सरकारी स्कूलों में सिलेबस लागू होगा, बाद में प्राइवेट स्कूलों में भी भगवद् गीता का सिलेबस लागू कर दिया जाएगा। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी अगले साल से  इसे अमल लाया जाएगा।

स्टूडेंट के जीवन में आएगा बदलाव

बचपन से ही भगवद् गीता पढ़ने से छात्रों को बहुत फायदा मिलेगा। उनकी बुद्धि में तीव्रता आएगी, नजरिया बदलेगा, सोच विकसित होगी। विद्यार्थी ब्रह्मांड से लेकर पर्यावरण के बारे में जान पाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं के साथ उनकी शिक्षाओं से रूबरू होंगे। यह बच्चों के लिए एक अनूठे हथियार का काम करेगा।

Advertisment

पिछले साल घोषणा की थी घोषणा

बता दें कि गुजरात (Gujarat News) सरकार ने भगवद् गीता को स्कूली बच्चों की पढ़ाई में लाने की घोषणा पिछले साल की थी, लेकिन पाठ्यक्रम को तय करने में देरी हो जाने के कारण अब दूसरे सत्र से इसे लागू किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत इस पर अमल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: - 

MP News: नर्सिंग कॉलेज की परीक्षाएं आयोजित कराने की तैयारी, हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार

CG News: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का तबादला, 3 सहायक कलेक्टरों को नई पोस्टिंग

Advertisment

MP News: मोहन कैबिनेट का विस्‍तार जल्‍द, म‍हिलाओं की भागीदारी पर सबकी नजर   

Bajrang Punia Returns Padma Shri: रेसलर बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री, PM आवास के बाहर फुटपाथ पर रखा अवॉर्ड

MP News: ग्वालियर के कड़कनाथ मुर्गे की राजस्थान, यूपी और दिल्ली में बड़ी डिमांड, तीन माह की वेटिंग

Advertisment
Gujarat News Bhagavad Gita gujarat schools gujrat  syllabus gujrat study
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें