Advertisment

Stree 2 box Office collection: स्त्री2 बनी दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, गदर 2 से जवान-एनिमल तक सबको पछाड़ा

Stree 2 Box Office Collection: स्त्री2 बनी दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, गदर 2 से जवान-एनिमल तक सबको पछाड़ा

author-image
BP Shrivastava
Stree 2 box Office collection

Stree 2 Box Office Collection : श्रद्धा कपूर और राजकुमार की ब्लॉकबस्टर हो चुकी फिल्म 'स्त्री 2' 10 दिनों के बाद भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म का अब भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन हो रहा है। स्त्री 2 ने अपने 11वें दिन (दूसरे संडे) के कलेक्शन के मामले में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisment

स्त्री 2 ने 11वें दिन 44 करोड़ से ज्यादा कमाए

publive-image

अब स्त्री 2 दूसरे संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। 25 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म का 11वां दिन था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री 2 ने रविवार रात 10:15 बजे तक 44 करोड़ रुपए की कमाई करके गदर 2, बाहुबली 2 से लेकर एनिमल-जवान तक सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
आपको बताते हैं कि स्त्री 2 से पहले दूसरे संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप फिल्में कौन-कौन सी थी।

गदर 2

साल 2023 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने इंडिया में टोटल 525.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं फिल्म का दूसरे संडे को कलेक्शन 38.9 करोड़ रुपए हुआ था। गदर 2 दूसरे संडे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, लेकिन अब ये रिकॉर्ड स्त्री 2 के नाम दर्ज हो गया है।

बाहुबली 2

एक्टर प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' ने अपने दूसरे संडे पर 34.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।

Advertisment

जवान

शाहरुख खान की सितंबर 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' ने दूसरे संडे पर 34.26 करोड़ रुपए बटोरे थे।

एनिमल

इस मामले में रणबीर कपूर की साल 2023 में आई फिल्म 'एनिमल' पांचवे नंबर पर आ चुकी है। एनिमल ने 33.53 करोड़ रुपये कमाए थे।

दंगल

आमीर खान की दंगल ने दूसरे संडे पर 30.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।

Advertisment

संजू

रणबीर कपूर की संजय दत्त की लाइफ पर बेस्ड फिल्म संजू ने 28.05 करोड़ रुपए कमाए थे। संजू 2018 में रिलीज हुई थी।

पठान

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म जनवरी 2023 में आई थी। पठान ने 27.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

द कश्मीर फाइल्स

अनुपम खेर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने अपने दूसरे संडे को 26.2 करोड़ रुपए कमाए थे। ये फिल्म 2022 में आई थी।

Advertisment

बजरंगी भाईजान

सलमान खान की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने दूसरे संडे पर 24.05 करोड़ रुपए कमाए थे।

द केरल स्टोरी

2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने दूसरे संडे पर 23.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अदा शर्मा की ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी।

केजीएफ 2

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' ने दूसरे संडे पर 22.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Advertisment

कल्कि 2898 एडी

इसी साल 27 जून को रिलीज हुई प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का दूसरे संडे का कलेक्शन 22.5 करोड़ रुपए रहा था।

टाइगर जिंदा है

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरे संडे को 22.23 करोड़ रुपए हुआ था।

तान्हाजी: द अनसंग वारियर

'ताण्हाजी: द अनसंग वारियर' 2020 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन की इस फिल्म ने दूसरे संडे पर 22.02 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Advertisment

पीके

'पीके' ने अपने दूसरे संडे पर सिनेमाघरों में 21.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। पीके साल 2014 में आई थी।

ये भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर इन रंग की साड़ियां पहनना माना जाता है शुभ, जानिए क्या है महत्व

स्त्री 2 सेकंड संडे कलेक्शन स्त्री 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11 स्त्री 2 बनी दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म स्त्री 2 न्यू रिकॉर्ड स्त्री 2 डायरेक्टर स्त्री 2 की कितनी कमाई हुई स्त्री 2 की कहानी स्त्री 2 कास्ट स्त्री 2 का कलेक्शन स्त्री 2 संजू श्रद्धा कपूर राजकुमार राव बॉलीवुड समाचार बॉलीवुड न्यूज बॉलीवुड खबरें बाहुबली 2 बंसल न्यूज़ बजरंगी भाईजान फिल्मी खबरें पठान जवान गदर 2 एनिमल Stree 2 second sunday collection stree 2 secod sunday box office collection Stree 2 day 11 collection Stree 2 box Office collection Stree 2 Becomes Highest Grossing Film On Second Sunday stree 2 Shraddha Kapoor sanju rajkummar rao pathan new record jawan Gadar 2 Dangal Baahubali animal
Advertisment
चैनल से जुड़ें