Advertisment

Strange Stories of Temples: एक रात में बने हैं ये 4 मंदिर, जानें इनके पीछे का रहस्य

Strange Stories of Temples: आज आपको हम कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएँगे जिनकी कहानियां आपको हैरान कर देंगी।

author-image
Bansal news
Strange Stories of Temples: एक रात में बने हैं ये 4 मंदिर, जानें इनके पीछे का रहस्य

Strange Stories of Temples: भारत में हजारों मंदिर हैं और उन मंदिरों से जुडी हैं अनेकों मान्यताएं। कई मंदिर लाखों साल पुराने हैं तो कितनो के पीछे कई कहानियां है। तो आज आपको हम कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएँगे जिनकी कहानियां आपको हैरान कर देंगी।

Advertisment

इन मंदिरों को लेकर यह मान्यता है की इनका निर्माण एक ही रात में हुआ था। मगर इन मंदिरों के दर्शन के बाद इस बात पर विश्वास करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। यह सभी मंदिर दिखने में बहुत ही भव्य हैं साथ ही इतने व‌िशाल हैं क‌ि इस तरह के मंद‌िर बनवाने शुरू करें तो वर्षों लग जाएंगे। तो चलिए आपको आज ऐसे ही मंदिरों के बारे में बतातें हैं।

देवघर मंदिर का रहस्य

माना जाता है कि झारखंड में देवघर मंदिर को भगवान विश्वकर्मा ने बनाया था, ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

[caption id="" align="alignnone" width="757"]দেওঘর / Deoghar | Kolkata Weekends Deoghar Mandir, Jharkhand[/caption]

Advertisment

एक बार, रावण भगवान शिव को अपने साथ शिवलिंग के रूप में लंका ले जाने के लिए अडिग हो गया। शिव सहमत हो गए, लेकिन केवल एक शर्त पर कि लिंग जमीन नहीं छूना चाहिए। रावण के साथ चलाकी की गई और शिवलिंग जमीन को छू गया। जहां शिवलिंग जमीन पर लगा वहां से उसे हिला पाना मुश्किल हो गया था। इसलिए भगवान विश्वकर्मा को यहां रातों-रात एक मंदिर बनाना पड़ गया।

भोजेश्वर मंद‌िर का रहस्य

मध्यप्रदेश के रायसेन ज‌िले में स्‍थ‌ित‌ यह है भोजेश्वर मंद‌िर ज‌िसे उत्तर भारत का 'सोमनाथ मंद‌िर' भी कहा जाता है।

[caption id="" align="alignnone" width="820"]भोजेश्वर मन्दिर - विकिपीडिया Bhojpur Mandir, Madhya Pradesh[/caption]

Advertisment

पहाड़ी के ऊपर बने इस मंद‌िर के न‌िर्माण की कथाओं में एक कथा ऐसी है ज‌िसका संबंध द्वापर युग यानी महाभारत काल से है। कहते हैं क‌ि यहां पांडवों ने अपनी माता कुंती के ल‌िए रातों रात व‌िशाल श‌िवल‌िंग की स्‍थापना ‌की थी। कुंती के प‌िता महाराज भोज से लेकर परमार राजा भोज तक कई कथाएं यहां के व‌िशाल श‌िवल‌िंग को लेकर कही जाती है।

उत्तराखंड का हथिया देवाल

ये मंदिर एक ही रात में ही बनाया माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये शापित मंदिर है।

[caption id="" align="alignnone" width="809"]shiva temple of Uttarkhand which is made with one hand in one night but is  not worshiped | Uttarkhand का शिवालय जो एक रात में एक हाथ से बना, लेकिन  नहीं है Hathiya Dewal, Uttrakhand[/caption]

Advertisment

पिथौरागढ़ में स्थित हथिया देवाल मंदिर के बारे में कथा है कि इसे एक हाथ वाले शिल्पकार ने रात भर में ही बना दिया था। ऐसा भी कहा जाता है कि ये एक भूत ने बनाया है। निर्माण कार्य के दौरान ही सुबह हो गई जिसकी वजह से इसका कुछ हिस्सा पूर्ण नहीं हो सका।

काकनमठ का रहस्य

मध्य प्रदेश के मुरैना के बीच निर्मित, इस प्रसिद्ध मंदिर के निर्माण के पीछे एक कहानी है।

[caption id="" align="alignnone" width="639"]Kakanmath - Wikipedia Kakanmath Temple, Madhya Pradesh[/caption]

ऐसा माना जाता है कि मंदिर का निर्माण शिव भक्तों- भूतों द्वारा रातों-रात किया गया था। इसके अलावा, यह मंदिर मोर्टार या सीमेंट का उपयोग किए बिना बनाया गया था।

यह भी पढ़ें

Kaam Ki Baat: क्या है अनसेक्‍योर्ड लोन और सेक्‍योर्ड लोन के बीच का फर्क, जानिए जरुरी जानकारी

Chhattisgarh Election 2023: दुर्ग में पीएम मोदी बोले- देश की सबसे बड़ी जाति गरीबी है और मोदी उनका सेवक

Festive Sale: इन 4 टैबलेट पर मिल रहा है बेहतरीन डिस्काउंट, जानिए डिस्काउंट ऑफर्स की पूरी डिटेल

Bollywood Film Piracy: फिल्म पायरेसी पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, पायरेसी पर लगेगी लगाम

Bigg Boss 17: एल्विश यादव को सलमान खान ने दिया ये ज्ञान, वीकेंड वार में मनीषा रानी संग ली थी एंट्री

Strange Stories of Temples, 4 मंदिर, पीछे का रहस्य, देवघर मंदिर, भोजेश्वर मंद‌िर, उत्तराखंड, हथिया देवाल, काकनमठ, मध्य प्रदेश

उत्तराखंड Madhya Pradesh मध्य प्रदेश 4 मंदिर Strange Stories of Temples काकनमठ देवघर मंदिर पीछे का रहस्य भोजेश्वर मंदिेर हथिया देवाल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें