Advertisment

Shimla Jain Temple: अमर्यादित कपड़े पहन कर आने पर जैन मंदिर में रोक, जानें किन कपड़ो को नहीं पहन सकते

देश के मंदिरों में ड्रेस और कपड़ों के नियम कायदे हैं पहले से लागू है। अब शिमला के जैन मंदिर में भी इसे अनिवार्य कर दिया गया है।

author-image
Bansal news
Shimla Jain Temple: अमर्यादित कपड़े पहन कर आने पर जैन मंदिर में रोक, जानें किन कपड़ो को नहीं पहन सकते

शिमला। देश के अनेक मंदिरों में ड्रेस और कपड़ों के नियम और कायदे पहले से लागू हैं। अब शिमला के जैन मंदिर में भी इसे अनिवार्य कर दिया गया है।

Advertisment

दूर से करना होगा दर्शन

जैन सभा के इस निर्णय के बाद जो व्यक्ति अमर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर आएंगे, उन्हें दूर से ही दर्शन करने होंगे। ऐसे लोगों के लिए मंदिर के भीतर प्रवेश वर्जित रहेगा। दिगंबर जैन सभा ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर इससे संबंधित बोर्ड लगाया है।

पुजारी के अनुसार लोग भूल रहे मर्यादा

मंदिर के पुजारी संजय जैन के अनुसार लोग मर्यादा भूल रहे हैं। महिलाओं का सिर पर चुन्नी रखने का रिवाज खत्म हो गया है। ज्यादातर लोग मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर आते हैं। दूर से आने वाले सैलानियों के श्रद्धाभाव को देखते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार से ही दर्शन करवाए जाएंगे।

18 June Ka Rashifal: रविवार का दिन इनके लिए होगा खास, क्या कहती है आपकी राशि

Advertisment

सैलानियों को रखना होगा ध्यान
शिमला दुनियाभर में मशहूर पर्यटन स्थल है। ऐसे में यहां देश व दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। लिहाजा दिगंबर जैन सभा के इस निर्णय के बाद दर्शन के लिए मंदिर आने वाले लोगों को इसका ध्यान रखना होगा।

इन प्रदेशों के कुछ मंदिरों में भी ड्रेस कोड
इससे पहले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू है। बीते सप्ताह पहले मध्यप्रदेश के अशोक नगर मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू किया गया था। देश में इसे लेकर चर्चा हो ही रही थी। अब शिमला के जैन मंदिर ने भी लागू कर दिया है।

नहीं पहन सकते ये कपड़े

दिगंबर जैन सभा ने मिडिल बाजार स्थित मंदिर के बाहर बोर्ड लगाकर स्पष्ट किया कि मिनी स्कर्ट, हाफ पेंट, कटी-फटी जींस, नाइट सूट, थ्री क्वाटर जींस और फ्रॉक पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Advertisment

ये भी पढ़े:

Fathers Day Gift: इस फादर्स डे अपने पापा को दें शानदार ये गिफ्ट्स, जो बनाएं हेल्दी और अपडेट

Neuralink Brain Chip : मानव मस्तिष्क में चिप लगाने के ट्रायल की मिली मंजूरी , अब तक किस पर हो चूका परीक्षण

Hockey captain Harmanpreet: सर्कल से गोल के बनाने होगें अधिक मौके, आठ मैचों में से 4 में मिली भारत को जीत

Advertisment

Morena news: रेत माफिया के खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

हालिया अपडेट ब्रेकिंग न्यूज जैन मंदिर शिमला rule made for jain mandir recent update jain mandir shimla Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें