Advertisment

Stock Market Update: सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 350 अंक चढ़ा, जानें आज मार्केट का हाल

Stock Market (25/11/2024) Update; नवंबर के आखिरी हफ्ते के पहले दिन, आज यानी 25 नवंबर को सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,193.47 के स्तर पर खुला।

author-image
Bansal news
Stock Market Update

Stock Market Update: नवंबर के आखिरी हफ्ते के पहले दिन, आज यानी 25 नवंबर को सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,193.47 के स्तर पर खुला। निफ्टी में भी लगभग 350 अंक की तेजी है। ये 24,300 से अधिक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisment

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी और 1 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

शुक्रवार को भी मार्केट में दिखी थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 22 नवंबर को सेंसेक्स 1961 अंक (2.54%) की तेजी के साथ 79,117 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 557 अंक (2.39%) की तेजी रही, ये 23,907 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी और 1 में गिरावट थी।

अडाणी ग्रुप के शेयरों में भी तेजी

अडाणी ग्रुप अमेरिका में अरबों रुपए की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी करने के आरोप के मामले में इस समय चर्चा में है। वहीं, यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है।

Advertisment

इस बीच अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में 9 में तेजी और 1 में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्रुप में मुख्य कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में सबसे ज्यादा 3.14% की तेजी है।

शेयर बाजार में महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों का असर

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की सरकार फिर से बनाने के कारण शेयर मार्केट (Stock Market Update) में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। रिजल्ट से पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2000 अंक, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब 600 अंक तक उछल गया था।

इसके बाद सेंसेक्स 2.54 फीसदी की उछाल के साथ 79,117.11 के लेवल पर और निफ्टी इंडेक्स 2.39 फीसदी की तेजी लेकर 23,907.25 के लेवल पर क्लोज हुआ था।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Stock Market: कल के गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में उछाल, लेकिन अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट

stock market update Stock Market Today Share Market News nse bse
Advertisment
चैनल से जुड़ें