Advertisment

Stock Market Update : बाजार में लगातार तीसरे दिन भी रही गिरावट, सेंसेक्स इतने अंक गिरा

Stock Market Update : बाजार में लगातार तीसरे दिन भी रही गिरावट, सेंसेक्स इतने अंक गिरा Stock Market Update: Market fell for the third consecutive day, Sensex fell by so many points

author-image
Bansal News
Share market today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 220 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17,500 से नीचे

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 59 अंक टूटकर बंद हुआ। पूर्वी यूरोप में व्याप्त भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट को देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान करीब 700 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 59.04 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,832.97 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.30 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,276.30 अंक पर बंद हुआ।

Advertisment

17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए

मुख्य रूप से अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और नेस्ले में 1.88 प्रतिशत तक की गिरावट से सेंसेक्स नुकसान में रहा। सेंसेक्स के कुल तीस में से 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। इसका कारण यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका है। अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आरोप लगाया है।’’

प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा

उन्होंने कहा कि इन आशंकाओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिकी बॉन्ड और सोने में निवेश को तरजीह दी। रूस-यूक्रेन को लेकर तनाव के बीच एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.19 प्रतिशत गिरकर 90.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,242.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

why share market low today Top Gainers of Nifty today share market news stock to buy Stock Market Today stock market news stock market live today stock market india Stock Market share market news today live Share Market News Today Share Market News Share Market Live Updates share market live update Share Market Live share market kyu gir rha hai share market high today share market after budget Share Market share bazar crash today record crash live share market latest share market news today in hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें