Advertisment

Stock Market Updates: शनिवार को पूरे दिन के लिए खुलेंगे शेयर बाजार, 9 बजे से 3.30 बजे तक होगी ट्रेडिंग; NSE ने दिया अपडेट

Stock Market Updates: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की तरफ दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शेयर बाजार में पूरे दिन के लिए कारोबार होगा.

author-image
Kalpana Madhu
Stock Market Updates: शनिवार को पूरे दिन के लिए खुलेंगे शेयर बाजार, 9 बजे से 3.30 बजे तक होगी ट्रेडिंग; NSE ने दिया अपडेट

Stock Market Updates: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की तरफ दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शेयर बाजार में पूरे दिन के लिए कारोबार होगा. सुबह 9.15 बजे बाजार खुलेगा और 3.30 बजे तक कारोबार चलेगा.

Advertisment

सोमवार को बाजार बंद रहेगा. उस दिन अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी कहा कि मनी मार्केट 22 जनवरी को बंद रहेंगे.

22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की थी

22 जनवरी यानी सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा. सोमवार को NCDEX पूरा दिन बंद रहेगा और MCX शाम 5 बजे से खुलेगा.  इधर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Temple Pran Prathistha) के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मनी मार्केट के समय में बदलाव किया है.

केंद्रीय बैंक ने मुद्रा बाजार (Money Market) 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे. यह 9 बजे के बजाय दोपहर 2.30 बजे खुलेंगे. सरकार के 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा करने के बाद यह फैसला किया गया.

Advertisment

पहले केवल 9-12.30 तक खुला रखने का फैसला लिया गया था

इस अपडेट से पहले की खबर ये थी कि शनिवार को BSE और NSE पर लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा. इसमें कैश और F&O दोनों सेगमेंट में ट्रेडिंग होगी. शनिवार को सभी कैश और F&O शेयरों में 5% का सर्किट होगा.

हालांकि, 2% सर्किट वाली कंपनियों के सर्किट में कोई बदलाव नहीं होगा. खास बात यह है कि शनिवार को किए गए सौदों का सेटलमेंट सोमवार को होगा.

यह भी पढ़ें: 

Ayodhaya Ram Mandir: अयोध्या में ATS ने 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, खालिस्तान से संबंध! घटना को देने वाले थे अंजाम

Advertisment

CM Sagar News: आज सागर में सीएम, 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

CM Sagar News: आज सागर में सीएम, 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

Rameshwar Sharma MLA Bhopal: भोपाल में प्रदेश के सबसे बड़े सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आज, जानें कितने भक्त होंगे शामिल

Advertisment

Ayodhya Travel Guide: रामलला का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं आप भी अयोध्या, इस तरह प्लान करें यात्रा

Stock Market updates nse National Stock Exchange hindi news business news
Advertisment
चैनल से जुड़ें