Advertisment

जांजगीर चांपा: घूसखोर स्टेनो टाइपिस्ट सत्यवती साहा सस्पेंड, पटाखा लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो हुआ था वायरल

CG News: जांजगीर चांपा कलेक्ट्रेट में स्टेनो टाइपिस्ट सत्यवती साहा सस्पेंड, पटाखा लाइसेंस के लिए रिश्वत लेते पकड़ी गई थीं

author-image
BP Shrivastava
CG News

CG News: जांजगीर चांपा कलेक्ट्रेट में स्टेनो टाइपिस्ट सत्यवती साहा को सस्पेंड कर दिया गया। यह महिला कर्मचारी कुछ दिन पहले पटाखा लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद कलेक्टर आकाश छिकारा ने उनके निलंबन के आदेश दिए थे। जिन्हें अब सस्पेंड कर दिया (CG News) गया।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1851617605431558609

कलेक्ट्रेट में पदस्थ है स्टेनो टाइपिस्ट

सत्यवती साहा स्टेनो टाइपिस्ट के पद पर जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट जांजगीर चांपा में पदस्थ हैं। उनके द्वारा अस्थाई फटाका लाइसेंस के लिए लाइसेंस धारियों से राशि मांगी जा रही थी। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ था। उनका यह कृत्य प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ सिविल आचरण नियम 1965 के नियम तीन का उल्लंघन है। जिसके चलते कलेक्टर ने तत्काल निलंबन के आदेश दिए (CG News) थे।

ये भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ में अफसरों को क्रमोन्‍नति: राज्‍य सेवा के 89 अधिकारियों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा सीनियर ग्रेड का वेतन

इस नियम के तहत हुआ निलंबन

कलेक्टर के आदेश के बाद अपर कलेक्टर ने सत्यवती साहा स्टेनो टाइपिस्ट को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण एवं नियंत्रण अपील नियम -9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय एसडीम कार्यालय (CG News) रहेगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें: साय सरकार का दिवाली गिफ्ट: छत्तीसगढ़ में पेंशनर्स को 50 प्रतिशत महंगाई राहत, 1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़े DR का फायदा 

स्टेनो टाइपिस्ट सत्यवती साहा सीजी न्यूज रिश्वत लेने वाली टाइपिस्ट सत्यवती साहा सस्पेंड पटाखा लाइसेंस जांजगीर चांपा न्यूज जांजगीर चांपा कलेक्ट्रेट छत्तीसगढ़ न्यूज Steno Typist Satyawati Saha Suspended Steno Typist Satyawati Saha janjgir champa news Janjgir Champa Collectorate Firecracker License chhattisgarh news CG news Bribe Taking Typist Satyawati Saha Suspended
Advertisment
चैनल से जुड़ें