Advertisment

Pandit Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों कहा- 9 दिन दुर्गा-दुर्गा और 10वें दिन मुर्गा-मुर्गा

Pandit Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों कहा कि 9 दिन दुर्गा-दुर्गा और 10वें दिन मुर्गा-मुर्गा।

author-image
Rahul Garhwal
Statement of Pandit Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham on Navratri

रिपोर्ट - शिवेंद्र शुक्ला

Pandit Dhirendra Shastri: छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नवरात्रि को लेकर कहा कि वे देवी माता के विरोध में नहीं हैं। वे उन लोगों के विरोध में हैं जो 9 दिन तो दुर्गा-दुर्गा करते हैं, लेकिन 10वें दिन मुर्गा-मुर्गा करते हैं।

Advertisment

'9 दिन तो दुर्गा-दुर्गा, 10वें दिन मुर्गा-मुर्गा'

पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने कहा कि नवरात्रि में देवी मूर्ति पूजा करना जब सफल है कि हर बेटी की इज्जत-आबरू पर उठने वाली हर उंगली को ही तोड़ने का संकल्प ले लें। तब ही नवरात्रि पूजा सफल है, वर्ना देवी की मूर्ति स्थापना करने से भारत का कल्याण नहीं होना है। माता के प्रति हमारी आस्था है। हम भी माता की पूजा करेंगे, हम भी देवी माता रखेंगे। हम देवी माता के विरोध में नहीं हैं। हम उन लोगों के विरोध में हैं जो 9 दिन तो दुर्गा-दुर्गा करते हैं, लेकिन 10वें दिन मुर्गा-मुर्गा करते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को संकल्प लेना होगा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि माता देवी को रखने वाले लोग संकल्प लें कि भारत की बहन-बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कम से कम खुलकर बोलें। महालक्ष्मी के 30 टुकड़े हुए। अब 30-30 टुकड़े हिंदू बेटियों हो रहे हैं। उनके लिए अब हिंदुओं को संकल्प लेना होगा।

हवस का पुजारी ही क्यों, मौलाना क्यों नहीं पर क्या बोले ?

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्होंने वो बात किसी धर्मगुरू और किसी मजहब को नहीं बोला है। हमने सनातनियों को जगाने के लिए जागरुक हिंदू के नाते बताया है। हवस का पुजारी भर क्यों होता है। पुजारी सनातन धर्म का सबसे बड़ा पद है। हवस का पादरी क्यों नहीं होता। हवस का मौलाना क्यों नहीं होता। अगर ये बोल दिया है तो लोगों को दिक्कत होने लगी है।

Advertisment

'किसी को बुरा लगा हो तो लगना चाहिए'

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि एक नेता हैं अंसारी जी। उन्होंने बयान दिया कि साधु-संत तो गांजा फूंकते हैं। महात्मा गांजा फूंकते हैं। ये बेफिजूल की बातें हैं। सब गांजा नहीं फूंकते हैं। ऐसे तो अंसारी आतंकवादी होते हैं, लेकिन सब नहीं होते हैं। कुछ होते हैं। आप सब पर टारगेट नहीं कर सकते हैं। इसी प्रकार कुछ पुजारी गलत हो सकते हैं, लेकिन सब पुजारी गलत नहीं होते। हम किसी भी मजहब के खिलाफ नहीं हैं। किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए। अगर किसी को बुरा लगा हो तो लगना चाहिए, इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें:रायपुर एयरपोर्ट से अब यहां के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, इंडिगो एयरलाइंस ने नया शेड्यूल किया जारी

भारत में आतंकवादियों का सपोर्ट करते हैं कुछ लोग

इजराइल आतंकियों के ठिकाने तबाह कर रहा है, लेकिन भारत में कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत की यही सबसे बड़ी दिक्कत है। राष्ट्र विद्रोही, मानव द्रोही इन लोगों को भारत के कुछ लोग सपोर्ट करते हैं। जो मानव को जोड़ने का, एकता, सनातन और भारत को जोड़ने का काम करते हैं उनका विरोध करते हैं। इसी बात से तो भारत विदेशों के मुकाबले पीछे है। ये भारत का दुर्भाग्य है कि कुछ लोग आतंकवादियों का सपोर्ट करते हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: देवी को दिया मुस्लिम लुक, प्रतिमा को काली पोशाक के साथ पहनाया मिर्जा, बजरंग दल ने किया विरोध

navratri नवरात्रि पंडित धीरेंद्र शास्त्री Pandit Dhirendra Shastri Navratri 2024 नवरात्रि 2024 Pandit Dhirendra Shastri Statement Pandit Dhirendra Shastri On Navratri नवरात्रि पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान 9 दिन दुर्गा-दुर्गा और 10वें दिन मुर्गा-मुर्गा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें