RSS Chief Mohan Bhagwat: 'पद छोड़ने के लिए तैयार हूं', संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में RSS के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में कई मामलों पर अपनी राय रखी। उन्होंने सरसंघचालक के पद को लेकर भी बात की।

RSS chief Mohan Bhagwat statement post hindi news

RSS Chief Mohan Bhagwat: RSS चीफ मोहन भागवत ने मुंबई में संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में सरसंघचालक के पद को लेकर चौंकाने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि संघ ने उन्हें उनकी उम्र के बावजूद काम जारी रखने को कहा है, लेकिन अगर संघ उनसे पद छोड़ने को कहेगा, तो वे तुरंत ऐसा करेंगे।

RSS का काम प्रचार नहीं बल्कि संस्कार विकसित करना

संघ प्रमुख डॉ. भागवत ने शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में कई मामलों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि RSS का काम प्रचार नहीं बल्कि समाज में संस्कार विकसित करना है। जरूरत से ज्यादा प्रचार से दिखावा और फिर अहंकार आता है। प्रचार बारिश की तरह होना चाहिए। सही समय पर और सीमित मात्रा में।

इतिहास में ऐसा नहीं हुआ

RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि संघ अपने स्वयंसेवकों से आखिरी बूंद तक काम लेता है। संघ के इतिहास में अब तक ऐसी कोई स्थिति नहीं आई, जब किसी को जबरन रिटायर करना पड़ा हो।

संघ का नेतृत्व करने वाला हमेशा हिंदू ही होगा

आमतौर पर कहा जाता है कि संघ में 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा है। RSS चीफ ने कहा कि संघ का नेतृत्व करने वाला शख्स हमेशा हिंदू ही होगा, फिर चाहे उसकी जाति कुछ भी हो। सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है, जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है, वही सरसंघचालक बनता है। RSS का यह शीर्षतम पद बेहतर से बेहतर उम्मीदवार को ही मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें:सीधी में BJP नेता की दबंगई: गुमठी हटाने का विरोध करने पर महिला को बीच बाजार दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पीटा, बाल पकड़कर पटका, Video वायरल

'पद छोड़ दूंगा लेकिन काम से रिटायरमेंट नहीं लूंगा'

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि RSS चीफ पद के लिए कोई चुनाव नहीं होता। क्षेत्रीय और संभागीय प्रमुख ही नियुक्ति करते हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि 75 साल की उम्र के बाद बिना किसी पद के काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 75 साल का हो गया हूं और RSS को इसका पता है लेकिन संगठन ने मुझे पद पर रहकर काम जारी रखने को कहा है। जब भी RSS पद छोड़ने को कहेगा, मैं पद छोड़ दूंगा लेकिन काम से रिटायरमेंट नहीं लूंगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: मध्यप्रदेश में मौसम साफ: ग्वालियर-चंबल में दिन का पारा बढ़ा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में दिन गर्म-रातें ठंडी

पीएम मोदी को लेकर ये कहा

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ ने पहले से तय किया कि संपूर्ण समाज को संगठित करने के अलावा संघ को और कोई दूसरा काम नहीं करना है। जिसको आप RSS कहते हो, आप कैसे कहते हो पता नहीं। बहुत से लोग कहते हैं कि नरेंद्र भाई प्रधानमंत्री हैं। RSS के प्रधानमंत्री हैं। उनकी एक पॉलिटिकल पार्टी है। वो बीजेपी है, जो अलग है। उसमें बहुत स्वयंसेवक है, प्रभावी भी हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article