/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/rohit-shetty-house-outside-firing-2026-02-01-09-06-44.jpeg)
Rohit Shetty House Outside Firing: मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के बंगले के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंची। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Police and forensic teams reach Director Rohit Shetty's residence, after an incident of firing was reported outside his residence. Further details awaited. pic.twitter.com/h1wVhtCtY7
— ANI (@ANI) January 31, 2026
बीती रात 3 बजे हुई फायरिंग
मुंबई पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार, 31 जनवरी रात करीब 3 बजे की है। अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायर किए। बताते हैं घटना के बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास पुलिस की तैनात कर दी गई है।
पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही हर एंगल से जांच कर रही है। हमले की वजह अभी पता नहीं चली है। मामले में अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा ?
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा, बिल्डिंग पर फायरिंग की गई है। हम सभी संभावित पहलुओं से इसकी जांच कर रहे हैं ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/rohit-shetty-house-outside-firing-2026-02-01-09-54-58.jpg)
किसी के घायल होने की खबर नहीं
राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी करती दिखाई दे रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है जिससे हमलावरों की पहचान का पता लगाया जा सके।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/rohit-shetty-house-outside-firing-2-2026-02-01-09-55-49.jpg)
रोहित शेट्टी की ओर से भी कोई बयान नहीं आया सामने
पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सिर्फ इतना कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं रोहित शेट्टी या उनके परिवार की ओर से भी अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही चिंताएं बनी हुई हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह किसी गिरोह की धमकी का हिस्सा है या फिर इसके पीछे कोई और मकसद।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us