Advertisment

MP SHAJAPUR NEWS: प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव पहँचे शाजापुर, कार्यकर्ताओं को दिलाया ये संकल्प

जिला मुख्यालय पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को संकल्प दिखाया।

author-image
Bansal News
MP SHAJAPUR NEWS: प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव पहँचे शाजापुर, कार्यकर्ताओं को दिलाया ये संकल्प

(शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट): जिला मुख्यालय पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को विधानसभा चुनाव एकजुटता के साथ जिताने का संकल्प दिलाया है वहीं उन्होंने जिला कोर ग्रुप की बैठक में सांसद, प्रदेश मंत्री व सदस्यों व पदाधिकारियों को कई तरह की टिप्स देकर एकजुटता के साथ आगामी चुनाव में जीत का संकल्प दिलाया।

Advertisment

इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायको से वन टू वन चर्चा कर संगठन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रसिद्ध अति प्राचीन मॉ राजराजेश्वरी माता मंदिर पहूँच कर पूजा-अर्चना भी की और भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा न मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा महामंत्रीयों की बैठक में शामिल होकर आगामी विधानसभा चुनाव एवं पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

[caption id="attachment_215586" align="alignnone" width="1160"]State BJP in-charge Murlidhar Rao reached Shajapur : प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव पहँचे शाजापुर[/caption]

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने बताया कि जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री की बैठक में शामिल होकर आगामी विधानसभा चुनाव एवं पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस बैठक के बाद दुपाड़ा रोड़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बूथ समिति के त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर के सम्मेलन में शामिल हुए।

Advertisment

भाजपा विपक्ष में भी होती है तो कोई कार्यकर्ता चेन से नही बैठता। कभी जेल भरता है तो कभी आंदोलन करके जनता की आवाज बनता है। भारतीय जनता पार्टी इतनी जल्दी थकने वाली पार्टी नही है। आने वाले 25 साल तक भाजपा सरकार में रहेगी।

यह भी पढ़ें...wrestlers protest: पहलवानों के बीच जंतर- मंतर पहुंची पीटी उषा, जानिए क्या कहा

केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार ने कई विकास कार्य किए है। आमजनों को कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया है, उन्ही लाभार्थियों को हमे हमारे मतदाता के रूप में बदलना है। सत्ता में रहना है तो सरकार की उपलब्धियों को हमे बताना होगा। उन्होंने पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान के बारे में बताते हुए कहा की बूथ मजबूत करने के लिए पार्टी इस अभियान को लेकर आई है। दिनभर के सभी कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, प्रदेश क्षितीज भट्ट, प्रदेश सदस्य अम्बाराम कराड़ा, महामंत्रीगण दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, प्रदीप चंद्रवंशी सहित जिले के पूर्व विधायकगण, पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Advertisment
State BJP in-charge Murlidhar Rao Shajapur Murlidhar Rao mp shajapur news MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें