Advertisment

SSR Case: पहले ही दिन एक्शन में CBI, पूछताछ के लिए सुशांत के कुक को लिया हिरासत में!

author-image
Bansal news
SSR Case: पहले ही दिन एक्शन में CBI, पूछताछ के लिए सुशांत के कुक को लिया हिरासत में!

मुबंई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई ने अपना काम शुरू कर दिया है। सीबीआई ने सुशांत के कुक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीबीआई की टीम जिस गेस्ट हाउस में रुकी है, वहीं पर पूछताछ की जा रही है।

Advertisment

CBI आज मुंबई पुलिस से सुशांत केस के डॉक्यूमेंट्स लेगी। साथ ही, सुशांत के फ्लैट पर जाकर भी जांच की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को मीडिया ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया, तो सीबीआई अफसर बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए।

रिया और उनके परिवार से पूछताछ होगी, लेकिन यह साफ नहीं कि सवाल-जवाब आज हो पाएंगे या नहीं। ईडी की तरफ से की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की फाइंडिंग्स को भी सीबीआई ध्यान में रखेगी। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम को 3-3 सदस्य हैं।

इन पॉइंट्स पर CBI करेगी जांच!

  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी है या मर्डर?
  • क्या सुशांत की मौत में रिया, उनके परिवार, बॉलीवुड से जुड़े लोगों, घर पर काम करने वालों की कोई भूमिका थी?
  • पैसों के लेन-देन, कमाई और सुशांत के पिता ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच करना?
  • डिप्रेशन की थ्योरी और डॉक्टर्स के दावों की पड़ताल, सुशांत के पिता ने डॉक्टर्स पर भी शक जताया है।
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की सच्चाई पता करना और फॉरेंसिक रिपोर्ट से इसका मिलान करना।
  • कॉल डिटेल्स की जांच और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के सहारे केस की तह तक जाने की कोशिश की जाएगी।
Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें