Advertisment

SSC Stenographer Vacancy 2025: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, एसएससी ने स्टेनोग्राफर के पद पर निकाली भर्ती

SSC Stenographer Vacancy 2025: 12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के खाली पदों पर भर्ती निकाली है।

author-image
Vishalakshi Panthi
SSC Stenographer Vacancy 2025

SSC Stenographer Vacancy 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जून 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

Advertisment

उम्मीदवार SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर या डायरेक्ट लिंक के जरिए फॉर्म भर सकते हैं। एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 जून 2025 है।

फॉर्म में गलती हो गई? मिलेगा सुधार का मौका

अगर आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है तो चिंता की बात नहीं। आयोग की ओर से 1 और 2 जुलाई 2025 को करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसके जरिए आप अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

आवश्यक योग्यता क्या है?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है।

Advertisment
  • ग्रुप D पदों के लिए:
    • ट्रांसक्रिप्शन समय – इंग्लिश: 50 मिनट, हिंदी: 65 मिनट
  • ग्रुप C पदों के लिए:
    • ट्रांसक्रिप्शन समय – इंग्लिश: 40 मिनट, हिंदी: 55 मिनट

आयु सीमा कितनी है?

  • न्यूनतम उम्र: 18 साल
  • ग्रुप C के लिए अधिकतम उम्र: 30 साल
  • ग्रुप D के लिए अधिकतम उम्र: 27 साल

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 की स्थिति के अनुसार होगी।

Advertisment

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें, अगर आपने पहले नहीं किया है।
  3. OTR पूरा करने के बाद लॉगिन करके स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
  4. आवेदन के समय अपनी श्रेणी के अनुसार फीस जमा करें। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  5. चाहें तो SSC के मोबाइल ऐप से भी आवेदन किया जा सकता है।

SSC Post Allotment Sliding: एसएससी ने भर्ती प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, जानें क्या है पोस्ट अलॉटमेंट स्लाइडिंग

SSC Post Allotment Sliding

SSC Post Allotment Sliding: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए यह फैसला लिया है कि अब से हर भर्ती परीक्षा के बाद दो अलग-अलग कट-ऑफ जारी किए जाएंगे। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
gov in SSC ssc stenographer recruitment SSC Stenographer SSC Stenographer Vacancy 2025 ssc stenographer grade c d ssc stenographer notification 2025 ssc stenographer 2025 SSC Stenographer Recruitment 2025 एसएससी स्ट्रेनोग्राफर भर्ती 2025 ssc stenographer 2025 vacancy ssc stenographer 2025 apply ssc stenographer 2025 notification ssc stenographer 2025 exam date
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें