Advertisment

SSC GD Final Result 2024: एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए कहां और कैसे चेक कर सकते हैं

SSC GD Final Result 2024: SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 30 मार्च, 2024 तक किया गया। एग्जाम की उत्तर कुंजी 3 अप्रैल को जारी की गई।

author-image
Kushagra valuskar
SSC GD Final Result 2024: एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए कहां और कैसे चेक कर सकते हैं

SSC GD Final Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित करने को तैयार है। हालांकि आयोग की ओर से इस बारे में कोई डेट नहीं बताई गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नतीजे इस महीने घोषित हो सकता है।

Advertisment

उम्मीदवार रिजल्ट की जांच के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते हैं। परिणाम https://ssc.gov.in/ पर जारी जाएगा। एग्जाम रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी लिंक एक्टिव होने के बाद अपना परिणाण चेक कर पाएंगे।

कब हुई थी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा? (SSC GD Final Result 2024)

SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 30 मार्च, 2024 तक किया गया। एग्जाम की उत्तर कुंजी 3 अप्रैल को जारी की गई। आपत्ति के लिए 10 अप्रैल तक का समय था। परीक्षा परिणाम 11 जुलाई को घोषित किया गया था।

Advertisment

इसके बाद अभ्यर्थियों को अगले स्टेज में शामिल होना था। वहीं, भर्ती के अन्य चरण आयोजित किए गए। अब प्रत्याशियों को नतीजों का इंतजार है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट (SSC GD Final Result 2024)

  • स्टेप 1- रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाना है।
  • स्टेप 2- वेबसाइट के होम पेज पर न्यू अपडेट्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- नया पेज ओपन होगा। यहां एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • स्टेप 5- अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सर्च करें।
  • स्टेप 6- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंटआउट भविष्य के लिए रख लें।

एसएससी जीडी मेरिट लिस्ट पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? (SSC GD Final Result 2024)

Advertisment
  • स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • स्टेप 2- होमपेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- CTGD टैब पर जाएं और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4- एसएससी जीडी रिजल्ट/मेरिट लिस्ट पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।

कितने पदों पर होगी नियुक्ति? (SSC GD Final Result 2024)

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में 46,617 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। इसके अलावा, जल्द ही CGL टियर 1 रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ssc.nic.in ssc gd result SSC cd constable result 2024 SC GD Final Result 2024 ssc gc constable exam result ssc gd merit list
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें