Advertisment

SSC CHSL Notification 2023: 9 मई को जारी होगा CHSL का नोटिफिकेशन ! 8 जून तक कर सकेगें अप्लाई

9 मई 2023 को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा यानि की SSC CHSL का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।

author-image
Bansal News
SSC CHSL Notification 2023: 9 मई को जारी होगा CHSL का नोटिफिकेशन ! 8 जून तक कर सकेगें अप्लाई

SSC CHSL Notification 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर 9 मई 2023 को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा यानि की SSC CHSL का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। जिसके बाद छात्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Advertisment

आयोग की साइट पर जारी होगा नोटिफिकेशन

आपको बताते चले कि, यहां पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) उत्तीर्ण योग्यता वाले विभिन्न पदों की हजारों रिक्तियों पर होने वाली भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जारी होगा। जहां पर उम्मीदवार होम पेज पर निर्धारित तिथि के समक्ष एक्टिव होने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।

इन पदों पर होगी भर्तियां 

आपको बताते चले कि, यहां पर SSC द्वारा केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों में 12वीं पास योग्यता वाले पदों के लिए भर्तियां होगी जहां पर सीएचएसएल परीक्षा में कनिष्ठ वर्ग लिपिक (Lower Division Clerk - LDC), डाटा एंट्री ऑपरेटर ( Data Entry Operator - DEO), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (Junior Secretariate Assistant - JSA) जैसे पदों पर भर्ती प्रक्रिया होने वाली है। यहां पर बात करें तो, उम्मीदवार होम पर ही दिए गए लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव लिंक से पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। वही पर यह परीक्षा का शुल्क कुछ विशेष वर्गों के लिए नहीं लागू होगा।

सीएचएसएल परीक्षा 2023 ssc chsl notification 2023 ssc chsl exam 2023 ssc chsl 2023 nofification SSC nic in
Advertisment
चैनल से जुड़ें