Advertisment

Srisivam Fashion Mall : श्री शिवम फैशन मॉल ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, निकाली तिरंगा यात्रा

Srisivam Fashion Mall : श्री शिवम फैशन मॉल ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, निकाली तिरंगा यात्रा Srisivam Fashion Mall Sri Shivam Fashion Mall celebrated the elixir of freedom vkj

author-image
Bansal News
Srisivam Fashion Mall : श्री शिवम फैशन मॉल ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, निकाली तिरंगा यात्रा

Srisivam Fashion Mall tiranga yatra : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों के क्रम में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री शिवम फैशन मॉल (Srisivam Fashion Mall tiranga yatra) द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के संकल्प को साकार करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा रैली के साथ मनाया। श्री शिवम फैशन मॉल (Srisivam Fashion Mall tiranga yatra) परिवार ने भारत की आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने के लिए ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा और आजादी के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था और वे नारे लगा रहे थे। साथ ही भारत माता की सज्जा भी की गई।

Advertisment

publive-image

श्री शिवम फैशन (Srisivam Fashion Mall tiranga yatra) द्वारा आयोजित तिरंगा रैली सुबह 9ः30 बजे भोपाल के प्रमुख चौराहों से होती हुई रैली बिट्ठन मार्केट 10 नंबर मार्केट पहुंची जहां से लिंक रोड होती हुई रोशनपुरा पहुंची। इसके साथ ही बंसल ग्रुप की मुहिम हर घर तिरंगा के तहत सभी का स्वागत किया गया और सभी कर्मचारियों के द्वारा अपने घर पर तिरंगा लगाने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में श्री शिवम परिवार (Srisivam Fashion Mall tiranga yatra) ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

publive-image

आपको बात दें कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगले महीने तीन दिनों तक देशभर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। भारत सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा है कि कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा और सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। इसी कड़ी में श्री शिवम फैशन मॉल सरकार के इस अभियान में अपनी सहभागिता दे रहा है।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Video-2022-08-13-at-4.54.45-PM.mp4"][/video]

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें