Advertisment

IYC President Srinivas BV: कर्नाटक के श्रीनिवास बीवी भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

author-image
Sonu Singh
IYC President Srinivas BV: कर्नाटक के श्रीनिवास बीवी भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

Image Source: Twitter@ANI

Srinivas BV President of Indian Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को संगठन ने पार्टी की युवा इकाई का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त कर लिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीनिवास को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने की स्वीकृति दे दी है।

Advertisment

https://twitter.com/INCIndia/status/1334038523997929472

श्रीनिवास बीवी ने आज दिल्ली में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि, श्रीनिवास बीवी कर्नाटक से हैं और इंडियन यूथ कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने से पहले उपाध्यक्ष पद पर थे। केशव चंद यादव ने पिछले साल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद श्रीनिवास को युवा कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

MP में युवा कांग्रेस के चुनाव
इधर मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव की तारीखें आज घोषित कर दी गई हैं। हाईकमान ने युवा कांग्रेस के संगठन चुनावों को 10, 11 और 12 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया है। इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव और लोकसभा अध्यक्ष के लिए मतदान किया जाएगा।

ऑनलाइन होगी वोटिंग
इस बार मतदान ऑनलाइन करवाया जा रहा है। इस बार हो रहे चुनाव में एक मतदाता को पांच मत डालने की पात्रता होगी। मतदान में किसी प्रकार का कोई फर्जीवाड़ा न हो इसलिए मतदाता के रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी दिया जाएगा। इसके माध्यम से ही वह मतदान कर सकेगा।

Advertisment

प्रदेश अध्यक्ष पद के 12 प्रत्याशी मैदान में
जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और विपिन वानखेड़े सहित 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव 2 साल से लंबित थे। पहले विधानसभा चुनाव के कारण इन्हें स्थगित किया गया और फिर लगातार चलते जा रहे थे। अभी प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें