Advertisment

Srinagar Encounter : श्रीनगर में सेना को बड़ी कामयाबी , दो आतंकवादी ढेर

Srinagar Encounter : श्रीनगर में सेना को बड़ी कामयाबी , दो आतंकवादी ढेर Srinagar Encounter: Big success for army in Srinagar, two terrorists killed

author-image
Bansal News
Srinagar Encounter : श्रीनगर में सेना को बड़ी कामयाबी , दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शनिवार को यहां सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रात में शहर के जकुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

Advertisment

दो पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) से थे। आतंकवादियों में से एक 29 जनवरी को अनंतनाग में एक हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की हत्या में शामिल था। कश्मीर के आईजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम अनंतनाग के हसनपोरा में हाल में की गई हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल था।’’ कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

terrorists killed in srinagar encounter terrorist killed in encounter terrorist encounter srinagar police srinagar encounter video srinagar encounter update srinagar encounter today srinagar encounter news today srinagar encounter news srinagar encounter latest news updates srinagar encounter latest news Srinagar Encounter Srinagar Kashmir Encounter Jammu kashmir terrorist attack jammu kashmir terror attack jammu kashmir pulwama encounter jammu kashmir news live jammu Kashmir news Jammu Kashmir encounter jammu kashmir jammu and kashmir terror attack Jammu and Kashmir news jammu and kashmir encounter today jammu and kashmir encounter Jammu and Kashmir J&K Encounter Encounter in Srinagar encounter in kashmir Encounter in Jammu Kashmir Encounter "Encounter in Jammu and Kashmir
Advertisment
चैनल से जुड़ें