Advertisment

Indian Fishermen: श्रीलंका की नौसेना ने 22 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Indian Fishermen: श्रीलंका की नौसेना ने 22 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार sri-lankan-navy-arrested-22-indian-fishermen

author-image
Bansal Desk
Indian Fishermen: श्रीलंका की नौसेना ने 22 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मछुआरों में से 13 तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के हैं जबकि शेष मछुआरे पड़ोसी पुडुचेरी के कराईकल के रहने वाले हैं। इन मछुआरों को बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में गिरफ्तार किया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को बुधवार को पत्र लिखकर 29 मछुआरों और मछली पकड़ने वाली 82 नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की है। स्टालिन ने कहा कि दोनों देशों को बातचीत कर इस मुद्दे का स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए।

sri lankan navy arrests indian fishermen pakistan indian fishermen pakistan india fishermen pakistan fishermen indian fishermen arrested in sri lanka indian fishermen arrested indian fishermen indian fisherman arrest india fishermen arrested fishermen arrested fishermen 43 indian fishermen¸ fishermen nabbed 23 indian fishermen arrested
Advertisment
चैनल से जुड़ें