Advertisment

Wanindu Hasaranga: 26 वर्षीय ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने संन्यास की घोषणा की, जाने क्या हुई बात

श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना करियर लंबा खींचने के लिए मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

author-image
Bansal News
Wanindu Hasaranga: 26 वर्षीय ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने संन्यास की घोषणा की, जाने क्या हुई बात

कोलंबो। Wanindu Hasaranga श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना करियर लंबा खींचने के लिए मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसने 26 वर्षीय हसरंगा का फैसला स्वीकार कर लिया है।

Advertisment

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ ने कही बात

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डिसिल्वा ने कहा,‘‘ हम उनके फैसले को स्वीकार करेंगे और हमें विश्वास है कि हसरंगा सीमित ओवरों की क्रिकेट में हमारी टीम के अहम हिस्सा बने रहेंगे।’’ हसरंगा ने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने केवल चार टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने चार विकेट लिए। हसरंगा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2021 में पल्लेकल में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

सीमित ओवरों के खिलाड़ी है हसरंगा

हसरंगा हालांकि श्रीलंका की सीमित ओवरों की टीम के अहम अंग हैं। वह स्पिन विभाग की अगुवाई करते हैं और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज है। उन्होंने अब तक 48 वनडे में 67 विकेट लेने के अलावा 832 रन बनाए हैं। हसरंगा ने अब तक 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 91 विकेट लेने के साथ 533 रन बनाए हैं। वह इस प्रारूप में दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलते हैं।

Independence Day 2023: देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस आज, PM मोदी ने लगातार 10वीं बार फहराया तिरंगा

Advertisment

Aaj ka Panchang: मंगलवार को शुभ काम करने से पहले, पढ़ लें आज का राहुकाल कब से है

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व-संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संपूर्ण भाषण, किया उपलब्धियों और आशाओं का जिक्र

MP News:अंधविश्वास का खेल, परिजनों का दावा अस्पताल में 10 साल से कैद थी आत्मा

Advertisment

Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ की सियासत में बुलडोज़र पर गरमाई राजनीति, क्या बीजेपी को फायदा पहुंचाएगी स्ट्रैटजी?

Wanindu Hasaranga,Wanindu Hasaranga retirement,Wanindu Hasaranga news,Sri Lanka,Sri Lanka Cricket,SLC

Wanindu Hasaranga retirement Wanindu Hasaranga news Wanindu Hasaranga sri lanka cricket Sri Lanka SLC
Advertisment
चैनल से जुड़ें