Advertisment

Asia Cup Women Cricket Final: श्रीलंका ने रचा इतिहास, फाइनल में भारत को हराकर मेजबान देश की लड़कियां बनी चैंपियन

Asia Cup Women Cricket Final: श्रीलंका ने रचा इतिहास, फाइनल में भारत को हराकर मेजबान देश की लड़कियां बनी चैंपियन

author-image
BP Shrivastava
Asia Cup Women Cricket Final: श्रीलंका ने रचा इतिहास, फाइनल में भारत को हराकर मेजबान देश की लड़कियां बनी चैंपियन

हाइलाइट्स

  • एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया
  • श्रीलंका की लड़कियां पहली बार बना एशिया कप चैंपियन
  • भारत ने 9 बार में से 7 बार का चैंपियन रहा है
Advertisment

Asia Cup Women Cricket Final: एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में रविवार को मेजबान श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। अब तक हुए 9 सीजन में से भारत 7 बार चैंपियन बना है। इस खिताब को 2018 में बांग्लादेश ने जीता था और इस बार श्रीलंका ने कब्जा (Asia Cup Women Cricket Final) किया है।

फाइनल मुकाबला रविवार (28 जुलाई) को दांबुला में खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हरा (Asia Cup Women Cricket Final) दिया।

https://twitter.com/ACCMedia1/status/1817541019938009094

बता दें कि भारत वूमेन्स एशिया कप की सबसे सफल टीम है। अब तक महिला एशिया कप के 9 सीजन (2024 मिलाकर) हो चुके हैं, जिसमें से भारतीय टीम 7 बार चैम्पियन रही है। पिछली बार 2022 में विमेन्स एशिया कप खेला गया था। तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की (Asia Cup Women Cricket Final) थी।

Advertisment

दूसरी बार फाइनल में हारी भारतीय टीम

महिला एशिया कप के पिछले 8 सीजन में से एक ही बार बांग्लादेश ने 2018 सीजन अपने नाम किया था। 7 बार भारत ने खिताब जीता है। मगर यह 9वां सीजन श्रीलंकाई टीम ने जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम अब तक कोई भी महिला एशिया कप खिताब नहीं जीत (Asia Cup Women Cricket Final) सकी।

श्रीलंका पांच बार फाइनल में हार चुकी

इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने दूसरी बार महिला एशिया कप का फाइनल मैच गंवाया है। भारतीय टीम सभी 9 सीजन के फाइनल में पहुंची है। जहां 2018 में बांग्लादेश और अब (2024) श्रीलंका ने हराया है। दूसरी ओर श्रीलंकाई महिला ने इससे पहले 5 बार खिताबी मुकाबला गंवाया था। मगर अब छठी बार में खिताब अपने नाम कर ही (Asia Cup Women Cricket Final) लिया।

श्रीलंका ने 8 गेंदें बाकी रहते मैच और खिताब जीता

मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 166 रनों का टारगेट सेट किया था। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 2 विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में ही यह मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम के लिए हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 69 रन की पारी खेली और नाबाद (Asia Cup Women Cricket Final) रहीं।

Advertisment

फिसड्डी रही भारतीय गेंदबाजी

श्रीलंका की कप्तान चमीरा अटापट्टू ने 61 रन बनाए। कविशा दिलहारी 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से कोई भी गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ सकी। सिर्फ दीप्ति शर्मा ही एक विकेट ले सकीं। उन्होंने कप्तान चमीरा को आउट (Asia Cup Women Cricket Final) किया।

ये भी पढ़ें: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में लहराया तिरंगा: भारत के लिए जीता पहला मेडल, जानें मनु के बचपन से लेकर पदक जीतने तक की कहानी 

भारत के लिए मंधाना ने फिफ्टी जमाई

जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 30 और जेमिमाह रोड्रिग्ज ने 29 रन बनाए। जबकि श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में कविशा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट (Asia Cup Women Cricket Final) झटके।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें