Advertisment

MP News: खेल अलंकरण समारोह आज, 2021-22 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे शामिल

MP News: वर्ष 2021-22 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शनिवार को मध्य प्रदेश में खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान दो साल के पुरस्कार एक साथ दिए जाएंगे।

author-image
Kumar pintu
MP News: खेल अलंकरण समारोह आज, 2021-22 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे शामिल

MP News: वर्ष 2021-22 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शनिवार को मध्य प्रदेश में खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान दो साल के पुरस्कार एक साथ दिए जाएंगे।

Advertisment

जिसमें एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफटाइम अचीवमेंट वाले स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार दिये जायेंगे। इसमें प्रदेश भर की 47 खेल हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें भोपाल की 12 खेल हस्तियां शामिल हैं।

अनुराग ठाकुर, यशोधरा राजे सिंधिया भी होंगी शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम टीटी नगर स्टेडियम के मार्शल आर्ट हॉल में दोपहर 2 बजे शुरू होगा.

समारोह में सीएम शिवराज रहेंगे मौजूद

समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो और शुभंकर का अनावरण करेंगे. वह राज्य में 49 खेलो इंडिया केंद्रों का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

Advertisment

इन्हें साल 2021 के लिए दिए जाएंगे अवॉर्ड 

एकलव्य पुरस्कार- अंशिका कनौजिया सॉफ्ट टेनिस भोपाल, शिखा चौहान कयाकिंग-कैनोइंग इंदौर, पूजा कुश्ती देवास, श्रुति सरवैया वुशु अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर शूटिंग होशंगाबाद, कन्या नैय्यर तैराकी इंदौर, इकराम अली खान एथलेटिक्स विदिशा, गोपाल ठाकुर रोइंग देवास और सिद्धि छतवानी शूटिंग बॉल भोपाल.

विक्रम पुरस्कार - आध्या तिवारी सॉफ्टेनिस नर्मदापुरम, एनी जैन स्विमिंग इंदौर, आरती नाथ कयाकिंग-कैनोइंग धार, मनीषा कीर शूटिंग भोपाल, सुदीप्ति हजेला हॉर्स राइडिंग इंदौर, श्रेयांशी परदेशी बैडमिंटन इंदौर, नैन्सी जैन खो-खो जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित कबड्डी इंदौर, रबिनी चौहान सॉफ्टबॉल देवास, पूनम शर्मा जूडो भोपाल, रोहित बाजपेयी योगा इंदौर, भगवान सिंह कुशवाह एडवेंचर स्पोर्ट्स भोपाल, रत्नेश पांडे एडवेंचर स्पोर्ट्स सतना।

विश्वामित्र पुरस्कार - श्री पारितोष शर्मा कराटे ग्वालियर, श्री विनय प्रजापति कुश्ती भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया मल्लखम्बा उज्जैन।

Advertisment

 श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार: मुजाहिद बाग मल्लखंब उज्जैन।

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: बलबीर सिंह कुशवाह टेबल-टेनिस, कयाकिंग-कैनोइंग, कैनो-स्लैलम और ड्रैगनबोट।

इन्हें वर्ष 2022 के लिए पुरस्कार दिये जायेंगे

एकलव्य पुरस्कार- आस्था दांगी कयाकिंग-कैनोइंग भोपाल, अमन सिंह बिष्ट बॉक्सिंग भोपाल, प्रज्ञा सिंह फेंसिंग भोपाल, रितिका दांगी सेलिंग राजगढ़, अभिषेक परिहार सॉफ्ट टेनिस देवास, दीपेश लश्करी जिमनास्टिक्स उज्जैन, पलक शर्मा स्विमिंग इंदौर, आशी चौकसी शूटिंग भोपाल, खुशबू हॉकी ग्वालियर . , सौम्या तिवारी क्रिकेट भोपाल, इंद्रजीत नगर मल्लखंब उज्जैन।

विक्रम पुरस्कार-आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस देवास, नीतू वर्मा कयाकिंग-कैनोइंग सीहोर, भूरक्षा दुबे वुशू अशोकनगर, प्रगति दुबे शूटिंग रायसेन, राजू सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुबोध चौरसिया सॉफ्टबॉल इंदौर, आवेश खान क्रिकेट इंदौर, नीरज राणा हॉकी ग्वालियर, धनंजय दुबे टेनिस अक्षम। ग्वालियर, राजवीर सिंह पंवार मल्लखंब उज्जैन।

Advertisment

विश्वामित्र पुरस्कार: रश्मी मालवीय बैडमिंटन भोपाल।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: अनिल धूपर टेनिस इंदौर।

ये भी पढ़ें:- 

Weather Update Today: महाराष्ट्र से मध्‍यप्रदेश तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Azam Khan: आजम खान के खिलाफ ₹800 करोड़ की टैक्स चोरी के सबूत, पढ़िए 3 दिन क्या हुआ?

Advertisment

Water Tanks: क्यों होती है पानी की टंकी गोल, जानें यहां

Gujarat News: स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण, विधेयक विधानसभा में पारित

Yashodhara Raje Scindia tt nagar stadium mp sports award 2023 mp news in hindi madhya pradesh news cm shivraj singh chauhan bhopal samachar bhopal news in hindi bhopal latest news "MP Sports Award
Advertisment
चैनल से जुड़ें