Advertisment

Hockey National Game Mystery: क्या भारत का कोई राष्ट्रीय खेल है ? अगर आपका जवाब हॉकी है तो जान लें पूरी सच्चाई

National Sports Day Special Story; Is Hockey Really India’s National Sport? राष्ट्रीय खेल दिवस है और यह महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ( जन्म जयंती) की याद में मनाया जाता है। हॉकी में भारत ने सबसे ज्यादा 8 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं।

author-image
BP Shrivastava
Hockey National Game Mystery

Hockey National Game Mystery

Hockey National Game Mystery: आज (29 अगस्त 2025) राष्ट्रीय खेल दिवस है। यह महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ( जन्म जयंती) की याद में मनाया जाता है। हॉकी में भारत ने सबसे ज्यादा 8 ओलंपिक गोल्ड समेत दर्जनभर से ज्यादा मेडल जीते हैं। भारतीय खेल इतिहास में इतने मेडल किसी अन्य खेल में नहीं जीते हैं।

Advertisment

वर्षों से पढ़ाया जा रहा राष्ट्रीय खेल...हॉकी

आजादी से पहले और बाद में सिर्फ हॉकी ने ही दुनिया में भारत की आन, बान और शान बढ़ाई। 70-80 साल से पढ़ाया जाता रहा है कि देश का राष्ट्रीय खेल 'हॉकी' है। अधिकतर लोग समझते रहे हैं कि हॉकी ही राष्ट्रीय खेल है। लेकिन केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय ने आरटीआई में दिए जवाब से हॉकी को राष्ट्रीय खेल जानने वालों के सभी जाले साफ कर दिए हैं। हालांकि, स्कूलों की किताबों में आज भी पढ़ाया जा रहा है कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।

केंद्रीय खेल मंत्रालय का जवाब पढ़ें

publive-image

खेल मंत्रालय ने यह दिया जवाब

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने जवाब में साफ लिखा है कि भारत सरकार ने किसी भी खेल को देश का राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है। साथ ही लिखा-सरकार का उद्देश्य सभी लोकप्रिय खेलों को प्रोत्साहित एवं बढ़ावा देना है।
यहां बता दें, यह जानकारी लॉ स्टूडेंट शिवम कुमार गुप्ता ने आरटीआई के जरिए खेल मंत्रालय से पूछा था कि भारत सरकार ने किस खेल को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता दी है ?

publive-image

ओलंपियन रिजवी ने कहा- हॉकी नेशनल गेम क्यों नहीं है ?

ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी सैय्यद जलालउद्दीन रिजवी का सवाल है कि हॉकी नेशनल गेम क्यों नहीं है ? हॉकी में ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल के अलावा कई सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। बताएं अन्य किसी खेल में क्या इतने मेडल जीते हैं। यदि हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया गया तो फिर हॉकी में मेडल को लेकर इतनी उम्मीदें क्यों करते हैं। हॉकी का किसी अन्य खेल से मुकाबला नहीं है। हॉकी में भारत का स्वर्णिम इतिहास रहा है। नए दौर में भी भारत की मेंस टीम दो ओलंपिक से लगातार ब्रॉन्ज मेडल जीत रहे हैं।
रिजवी ने कहा कि हॉकी को बचपन से राष्ट्रीय खेल की तरह ही जाने है। यह बड़ी विडंबना है कि बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है, तो फिर ऐसा क्यों है कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल की मान्यता नहीं दी गई ?

Advertisment

FAQ

राष्ट्रीय खेल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?

राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती होती है। इसलिए 29 अगस्त और इस तारीख के आसपास खेल आयोजन किए जाते हैं।

क्या हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है ?

नहीं, केंद्रीय खेल मंत्रालय ने आरटीआई में साफ कहा है कि भारत सरकार ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है।

फिर भी लोग हॉकी को राष्ट्रीय खेल क्यों मानते हैं ?

आजादी से पहले और बाद में भारत की सबसे बड़ी पहचान हॉकी रही है। हॉकी में भारत ने 8 ओलंपिक गोल्ड मेडल सहित दर्जनभर से अधिक पदक जीते हैं।
पिछले 70-80 वर्षों से स्कूल की किताबों में पढ़ाया जाता रहा है कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।

Advertisment

खेल मंत्रालय का इस पर क्या कहना है ?

मंत्रालय का कहना है कि सरकार ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है।

यह जानकारी कैसे सामने आई ?

लॉ स्टूडेंट शिवम कुमार गुप्ता ने आरटीआई लगाकर पूछा था कि भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है। खेल मंत्रालय ने लिखित जवाब में कहा, “कोई भी खेल राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं है।”

हॉकी खिलाड़ियों की राय क्या है ?

ओलंपियन सैय्यद जलालउद्दीन रिजवी ने सवाल उठाया- “हॉकी नेशनल गेम क्यों नहीं है ? हॉकी में 8 गोल्ड समेत 13 मेडल जीते हैं, किसी अन्य खेल ने इतने मेडल नहीं दिलाए। अगर हॉकी राष्ट्रीय खेल नहीं है, तो सरकार इस खेल से इतनी उम्मीदें क्यों रखती है?”

Advertisment

वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन कैसा है ?

भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दो ओलंपिक (टोक्यो और पेरिस) में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। यह दर्शाता है कि भारत की हॉकी की परंपरा और प्रदर्शन आज भी मजबूत है।

ये भी पढ़ें:  National Sports Day: खेलों में हरियाणा-पंजाब जैसे राज्यों से क्यों पिछड़ जाते हैं MP, UP और छत्तीसगढ़, आखिर क्या है वजह

MP Sports Day 2025: तीन दिन का खेल दिवस, मंत्री सारंग ने खींचा रस्सा और फुटबॉल को मारी किक

MP Sports Day 2025

MP Bhopal TT Nagar Stadium Sports Day Details Update: मध्यप्रदेश में आज यानी 29 अगस्त 2025 से तीन दिन का खेल दिवस की शुरूआत की गई। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में खेल दिवस का शुभारंभ किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

national sports day hockey national game Sports Day 2025 India National Game national Sports of india bharat ka rashtriya khel kya hai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें