Advertisment

Palak Pudina Juice: शुरु होने वाला है गर्मी का सीजन, पालक पुदीने का जूस पीने से मिलेंगे ये फायदे

Palak Pudina Juice: शुरु होने वाला है गर्मी का सीजन, पालक पुदीने का जूस पीने से मिलेंगे ये फायदे, पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर पढ़ें

author-image
Preeti Dwivedi
Palak Pudina Juice: शुरु होने वाला है गर्मी का सीजन, पालक पुदीने का जूस पीने से मिलेंगे ये फायदे

Palak Pudina Juice: हेल्दी सीजन यानी ठंड की समाप्ति के साथ ही कुछ ही दिनों में गर्मियों का सीजन शुरु होने वाला है। इसी के साथ बीमारियां भी शुरु हो जाएंगी। तो चलिए आज हम आपके साथ शेयर कर जा रहे हैं गर्मियों में पिए जाने वाले खास पालक पुदीने के जूस के गुण। (Palak Pudina Juice ke Gun)

Advertisment

आज की बदलती लाइफ स्टाइल लोगों में पोषक तत्वों की कमी का कारण बन रही है। यदि आप भी शरीर में कैल्शियम की कमी से परेशान हैं तो इस कंडीशन में पालक पुदीने का जूस (Best Juice For Bones) बेहद लाभकारी माना जाता है। इसे पीकर आप कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

   कैल्शियम की कमी दूर करेगा पालक-पुदीने का जूस

पालक और पु​दीना में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसमें कैल्‍श‍ियम, आयरन, फोलेट, पोटैशि‍यम, मैग्नीशियम, व‍िटाम‍िन-ए और सी शामिल हैं। इसी तरह पुदीना में कार्बोहाइड्रेट्स, फोलेट, पोटैश‍ियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, व‍िटाम‍िन-ए, सी और के जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। अगर पालक पुदीने को सुपर फूड (Super Food)  कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

   पालक पुदीना के जूस के फायदे (Palak Pudina Juice ke Fayde) 

​विषय विशेषज्ञों की मानें तो पालक पुदीने का जूस पोषक तत्‍वों से भरा होने के कारण इससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे न सिर्फ हड्ड‍ियां मजबूत होती हैं, बल्कि ये हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इससे हाई बीपी (High BP) को कंट्रोल किया जा सकता है। इतना ही नहीं पाचन क्रिया के लिए भी ये जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही आंखों के लिए भी ये अच्छा माना जाता है।

Advertisment
Bansal News health tips Life style Best Juice For Bones calcium food Palak Pudina Juice palak pudina juice ke fayde Spinach Mint Juice Spinach Mint Juice benefits for bones super food पलक पुदीना का जूस
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें