Advertisment

Body Climbing Spider : अगर शरीर पर चढ़ती है मकड़ी, तो जानिए क्या होता है इसका मतलब?

Body Climbing Spider : अगर शरीर पर चढ़ती है मकड़ी, तो जानिए क्या होता है इसका मतलब? Spider Climbing On Body What is the meaning of spider climbing on the body vkj

author-image
deepak
Body Climbing Spider : अगर शरीर पर चढ़ती है मकड़ी, तो जानिए क्या होता है इसका मतलब?

Body Climbing Spider : वास्तु शास्त्र के अनुसार इंसान के जीवन में ऐसी कई बाते होती है जिनका व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता है। यह एक तरह से संकेत होते है जो भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से आगाह करते है। ये संकेत कई तरह के हो सकते है जैसे की घर से निकलते समय कुछ दिखाई देना, सुबह का सपना, इंसान के शरीर पर किड़े मकोडों का आना आदी संकेत हो सकते है। आज हम आपको मकड़ी से जुड़ा एक संकेत आपको बताने जा रहे है जो भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में आपको संकेत देता है।

Advertisment

मकड़ी का शरीर पर चढ़ने का मतलब?

घर में मकड़ी होना वैसे तो अच्छा माना जाता है। मकड़ी घर में साफ सफाई नहीं होने के संकेत देती है। लेकिन अगर मकडी इंसान के शरीर पर चढ़ जाए तो इसका क्या मतलब होता है? मकड़ी के शरीर पर चढ़ जाना शुभ माना जाता है। जब इंसान के शरीर पर मकड़ी चढ़ती है तो कपड़े मिलने का संकेत होता है। अगर मकड़ी घर की दीवार पर नीचे से ऊपर जाती दिखाई दे तो करियर या व्यापार में तरक्की मिलने के संकेत होते है।

क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

हालांकि वास्तु शास्त्र में घरों में मकड़ी का होना ठीक नहीं माना जाता है। लेकिन अगर साफ घर में मकड़ी जाला बनाते दिखे या फिर आपको अपने नाम का अक्षर या फिर हस्‍ताक्षर जैसी आकृति दिखे तो यह किस्‍मत खुलने का संकेत माना जाता है। ऐसा दिखाई देने का मतलब आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपका बड़ा फायदा होने वाला है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें