Advertisment

Road Accident: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने अज्ञात वाहन को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत

Road Accident: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने अज्ञात वाहन को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, Speeding motorcycle hit an unknown vehicle 3 killed in a painful Road Accident

author-image
Shreya Bhatia
Road Accident: तेज रफ्तार बस ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 की मौत, 18 घायल

बुलंदशहर। (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण उस पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। मृतकों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार को खुर्जा नगर कोतवाली में मीरपुर गांव में उस समय हुआ जब सुनील (26), उसकी पत्नी स्नेहा (22) और उनका बेटा अंश मोटरसाइकिल पर दिल्ली से एटा की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील और अंश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि स्नेहा गंभीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर रूप से घायल स्नेहा को खुर्जा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।

Advertisment
latest news in hindi hindi samachar hindi news breaking news in hindi bilaspur news Agra News in Hindi Agra News Agra Hindi Samacha accident news accident in vidisha jila Accident in sirmour accident in hindi news accident death news accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें