Advertisment

Bhopal to Ayodhya Train: राम भक्तों के लिए भोपाल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, अयोध्या के लिए इस दिन छूटेगी, जानें डिटेल

Bhopal to Ayodhya Train राजधानी भोपाल से अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए ट्रेन 5 फरवरी को रवाना होगी, रामभक्त कर सकेंगे मंदिर के दर्शन

author-image
Bansal news
Bhopal to Ayodhya Train: राम भक्तों के लिए भोपाल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, अयोध्या के लिए इस दिन छूटेगी, जानें डिटेल

भोपाल। अयोध्या में आने वाले नए साल यानी 2024 में जनवरी महीने में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने वाला है। जिसे लेकर जमकर तैयारियां की जा रही हैं। इसे लेकर रेलवे भी अपनी तरफ से तैयारियां कर रहा है। भक्त रामलला के दर्शन करने आसानी से अयोध्या पहुंच सकें इसके लिए अब देशभर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

Advertisment

 भोपाल से इस दिन चलेगी ट्रेन

पूरे देश में चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक चलेंगी। राजधानी भोपाल से अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए ट्रेन 5 फरवरी को रवाना होगी।

संबंधित खबर:Ayodhya Ram Mandir: एक बार जलाने पर डेढ़ साल तक श्रीराम मंदिर को महकाएगी 108 फीट लंबी अगरबत्ती

इतने भक्त कर सकेंगे सफर
ये (Bhopal to Ayodhya Train) ट्रेन 5 फरवरी को भोपाल से रात 10:25 बजे पर प्रस्थान करेगी और 6 फरवरी शाम 5:10 पहुंचेगी। इसके अलावा इस ट्रेन की अयोध्या से भोपाल वापसी 8 फरवरी को रात 10:35 बजे होगी। ये ट्रेन 9 फरवरी को सुबह 3:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसमें करीब 1584 श्रध्दालु सफर कर सकेंगे।

Advertisment

ये रहेगा ट्रेन का रूट
भोपाल से निकलने के बाद ये ट्रेन बीना, झांसी, ग्वालियर, वाया भिंड होती हुई इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और फिर अयोध्या पहुंचेगी। इस ट्रेन को अयोध्या पहुंचने में 18 घंटे 45 मिनट लगेंगे।

संबंधित खबर:Ayodhya Ram Mandir: सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित इन कांग्रेस नेताओं को अयोध्या राम मंदिर के लिए न्यौता

अन्य जिलों से भी चलेंगी स्पेशल ट्रेन
भोपाल से चलने वाली ये ट्रेन (Bhopal to Ayodhya Train) 22 कोच की ये ट्रेन पूरी तरह स्लीपर कोच वाली होगी। यानी इसमें एक कोच में 72 बर्थ होंगी। माना जा रहा है कि अगले चरण में रीवा, उज्जैन सहित प्रदेश के कई जिलों से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन (Bhopal to Ayodhya Train) चलाई जाएंगी।

Advertisment

स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए मिली मंजूरी

पीएमओ के निर्देश पर रेल मंडल से इस ट्रेन को चलाने के लिए एक प्रस्ताव पश्चिम-मध्य रेल जोन के मुख्यालय को भेजा गया था। जबलपुर मुख्यालय से इस ट्रेन को चलाने के लिए मंजूरी मिल गई है। भोपाल रेल मंडल के डीसीएम ने स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें:

Top News Today: मानव तस्करी के शक में भारतीय यात्रियों से भरे प्लेन को फ्रांस में रोका, उदयपुर के खेरवाड़ा में नहर टूटी, राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर भरा पानी

Top News Today: मानव तस्करी के शक में भारतीय यात्रियों से भरे प्लेन को फ्रांस में रोका, उदयपुर के खेरवाड़ा में नहर टूटी, राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर भरा पानी

Advertisment

केंद्र सरकार पर 6 माह में 4% बढ़ा कर्ज, जानें IMF ने क्‍यों दी चेतावनी?

Top News Today: दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक खत्म, PM मोदी, नड्डा और शाह रहे मौजूद, MP में BJP की संभाग स्तरीय बैठक के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त, संसद सुरक्षा चूक मामला

Bansal News MP news train to ayodhya ram mandir news Bhopal to Ayodhya Train
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें