Advertisment

Spacex-NASA ISS Mission: 9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी सु​नीता विलियम्स, अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना

Spacex-NASA ISS Mission Update: नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगे ​सु​नीता विलियम्स-बुच विल्मोर, अमेरिकी अंतरिक्ष यान spacex-nasa-iss-mission-updates-astronauts-sunita-williams-butch-wilmore-nasa-spacex-crew-10-elon-musks-company-nasa-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
spacex-nasa-iss-mission

spacex-nasa-iss-mission

Spacex-NASA ISS Mission: नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगे ​सु​नीता विलियम्स-बुच विल्मोर, अमेरिकी अंतरिक्ष यान

Advertisment

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद धरती पर वापस लौटेंगे। इसके लिए मिशन शुरू हो गया है। अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी- स्पेसएक्स और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस धरती पर लाने के अमेरिकी अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार आज तड़के रवाना हो गया है।

https://twitter.com/NASA/status/1900684862035546258

आपको बता दें सुनीता और बुच पिछले नौ महीनों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हैं। इसे लेकर अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर नासा ने बयान भी जारी किया है।

नासा-स्पेसएक्स क्रू-10 लांच

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के धरती पर सुरक्षित वापस लौटने की उल्टी गिनती शुरू चुकी है। नासा-स्पेसएक्स क्रू-10 लांच होने के बाद सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी धरती पर नौ महीने बाद लौटेंगे। दोनों को लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना हो चुका है। आपको बता दें इससे पहले एक बयान में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है, कि दोनों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो जाएंगे। नासा-स्पेसएक्स क्रू-10 को अमेरिकी समयानुसार 14 मार्च की शाम 7.03 बजे से लॉन्च किया गया। सफल प्रक्षेपण के बाद सुनीता विलियम्स और विल्मोर की धरती पर वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Advertisment

गुरुवार को टल गया था प्रक्षेपण

आपको बात दें अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से वापसी गुरुवार को टल गई थी। दरअसल नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने से करीब एक घंटे पहले क्रू-10 मिशन को एक बार फिर टाल दिया गया था। जानकारी के अनुसार स्पेसएक्स के फैल्कन 9 रॉकेट में ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रॉलिक सिस्टम समस्या के कारण इसकी लॉन्चिंग को रद्द कर दिया गया था।

किस मिशन पर गई थीं सुनीता विलियम्स

बीते साल 5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन पर भेजा गया था।

जिसमें इसने अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है। आपको बता दें नासा का लक्ष्य है, कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे। इसी उद्देश्य से यह टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Prayagraj: महाकुंभ में नाव वाले पिंटू मल्लाह ने 45 दिन में कैसे कमाए 30 करोड़, जानें पूरी कहानी

spacex-nasa-iss-mission sunita villiums hindi news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें