Advertisment

झारखंड में नहीं होगा खेला: पूर्व CM चंपई सोरेन और विधायक ने किया BJP में जाने का खंडन, कहा- मैं JMM का सिपाही हूं

Jharkhand Political: झारखंड के दिग्गज नेता चंपई सोरेन जल्द ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने वाले हैं।

author-image
aman sharma
Jharkhand Political

Jharkhand Political

Jharkhand Political: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Jharkhand Political) को लेकर सियासी अटकलों के बीच अब बड़ी खबर यह आ रही है कि पूर्व सीएम सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और उनके साथ छह विधायक भी दिल्ली आ रहे हैं।

Advertisment

इन सभी विधायकों से जेएमएम नेतृत्व का संपर्क फिलहाल नहीं हो पा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक जल्द भारतीय जनता पार्टी (Jharkhand Political) का दामन थाम सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो झारखंड चुनाव से पहले हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लग सकता है।

सूत्रों के अनुसार जेएमएम के दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम और समीर मोहंती विधायकों से फिलहाल किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद माना जा रहा है कि वह चंपई सोरेन के संपर्क में हैं।

मेरी बेटी यहां पर रहती हैं- चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन से जब मीडिया ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सवाल पूछा, तब उन्होंने कहा कि मैं यहां पर सिर्फ अपने निजी कार्यों से आया हूं, क्योंकि मेरी बेटी यहां पर रहती है और मैं उससे ही मिलने आया हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरा दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। हम अभी जहां पर हैं वहीं पर हैं।

Advertisment
जेएमएम विधायक ने किया खंडन

जेएमएम विधायक दशरथ गागराई ने भारतीय जनता पार्टी ने जाने की खबर का खंडन किया है। दशरथ गागराई ने कहा कि वह शिबू सोरेन को अपना नेता मानते हैं और वह आधी रोटी खा लेंगे, लेकिन गुरुजी के मान-सम्मान को नीचे नहीं होने देंगे।

गागराई ने चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर एक प्रेस नोट जारी किया है, इसमें कहा गया है कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन जी के साथ मेरे बीजेपी में जाने का मैं पूरी तरह से खंडन करता हूं। साथ ही मेरे खिलाफ मीडिया के द्वारा चलाई जा रही खबर सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं जेएमएम का सिपाही हूं। बता दें कि दशरथ गागरोई का भी भारतीय जनता पार्टी में जाने की बात सामने आ रही थी, लेकिन उनसे काफी समय से संपर्क भी नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब उन्होंने स्वयं प्रेस नोट जारी कर इसका खंडन किया है।

Advertisment
चंपई सोरेन दिल्ली रवाना

खास सूत्रों ने दी जानकारी के मुताबिक, चंपई सोरेन बीती रात शनिवार को कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे। उनके होटल में भारतीय जनता पार्टी (Jharkhand Political) के शीर्ष नेता सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की।

वह आज फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने अपने निजी स्टाफ (Jharkhand Political) के साथ सुबह की फ्लाइट से उड़ान भरी। यह सियासी अटकलें हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि चंपई सोरेन कोलकाता से सीधा असम भी निकलने की संभावना है। असम में वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल हेमंत बिस्वा सरमा झारखंड के प्रभारी हैं।

Advertisment
हम क्या बोलें- चंपई सोरेन

शुक्रवार (16 अगस्त) को पत्रकारों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों को लेकर सवाल पूछे थे, इसपर उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ यह कहा था कि आप लोग ऐसा सवाल कर रहे हैं पर, इस पर हम क्या बोलें, हम तो आपके सामने हैं। चंपई सोरेन सिर्फ इतना कहने के बाद वह गाड़ी में बैठकर रवाना हो हए।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही वह काफी नाराज चल रहे थे। माना जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के सबसे बड़ा कारण यही हो सकता है।

जुलाई में दिया था इस्तीफा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बीते महीने जुलाई में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसका बाद दोबारा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था और हेमं सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बन गए थे।

चंपई सोरेन 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई तक झारखंड के सीएम पद पर कायम थे। साथ ही वह राज्य के 7वें मुख्यमंत्री थे। बता दें कि चंपई सोरेन की गिनती झामुमो के सीनियर नेताओं में की जाती हैं।

ये भी पढ़ें- क्या अस्पताल में की जाती थी मानव अंग तस्करी: ट्रेनी डॉक्टर करने वाली थी कुछ बड़ा खुलासा! 23 साल पहले मर्डर से जुड़े तार

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडे ने थामा कमल, बेटे संदीप पांडे भी BJP में शामिल

bjp jharkhand news jharkhand political crisis jharkhand political news ranchi-politics Champai Soren Champai Soren Former CM
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें