Advertisment

Sonu Sood Birthday: आज 50 साल के हुए सोनू सूद, इतनी सी उम्र में रचाई थी शादी, फिल्मों की तरह रही लव लाइफ

Sonu Sood Birthday: एक्टर सोनू सूद आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू सूद दुनियाभर के लिए मसीहा बन चुके हैं।

author-image
Ujjwal Rai
Sonu Sood Birthday: आज 50 साल के हुए सोनू सूद, इतनी सी उम्र में रचाई थी शादी, फिल्मों की तरह रही लव लाइफ

हाइलाइट्स

  • सोनू सूद का बर्थडे आज
  • आज 50 साल के हुए सोनू सूद
  • 21 साल की उम्र में रचाई थी शादी
Advertisment

Sonu Sood Birthday: एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood Birthday) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू सूद दुनियाभर के लिए मसीहा बन चुके हैं। वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

सोनू सूद रियल लाइफ में दुनिया के लिए मसीहा हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में ज्यादातर विलेन का किरदार निभाया है। वहीं, उनकी लव की बात की जाए तो वो बहुत ही फिल्मी रही है।

21 साल की उम्र में की शादी

सोनू (Sonu Sood Birthday) नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात सोनाली से हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए और डेट करने लगे। उसके बाद दोनों ने 25 सितंबर 1996 में शादी रचा ली। सोनू की उम्र उस समय सिर्फ 21 साल थी। उस समय सोनू ने एक्टिंग करियर के बारे में सोचा ही नहीं था।

Advertisment

पत्नी को अपने ही नाम से बुलाते हैं सोनू

sonu sood

सोनू सूद (Sonu Sood Birthday) अपनी पत्नी को प्यार से 'सोनू' कह कर बुलाते हैं। सोनाली लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। दोनों के दो बच्चे अयान और ईशांत हैं।

शादी के बाद रखा फिल्मों की दुनिया में कदम

सोनू सूद (Sonu Sood Birthday) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी। वहीं, साल 2001 में फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

राजपूत परिवार में जन्में सोनू

May be an image of 1 person, bodybuilding and smiling

सोनू सूद (Sonu Sood Birthday) का जन्म 30 जुलाई 1973 में पंजाब के मोगा में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उन्होंने नागपुर के यशवंतराव चावन कॉलेज से इंजीनियरिंग की।

Advertisment

इन फिल्मों में निभाया विलेन का किरदार

आशिक- सोनू सूद (Sonu Sood Birthday) को साल 2005 में फिल्म आशिक बनाया आपने से पहचान मिली। इस फिल्म में सोनू ने विलेन का किरदार निभाया था।

शूटआउट एट वडाला- एक्टर ने साल 2013 में फिल्म शूटआउट एट वडाला में दिलावर इम्तियाज नाम के गैंगस्टर का रोल निभाया था। ये फिल्म भी हिट रही थी।

दबंग- सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें सोनू (Sonu Sood Birthday) ने मेन विलेन छेदी सिंह का रोल किया था।

Advertisment

आर राजकुमार- साल 2013 में शाहिद कपूर की फिल्म आर राजकुमार में भी सोनू सूद विलेन के किरदार में नजर आए थे।

sonu sood

सिंबा- साल 2018 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा में सोनू सूद (Sonu Sood Birthday) ने लीड विलेन का रोल निभाया था।

ये भी पढ़ें...Nita Ambani Saree: इंडिया हाउस के उद्घाटन में नीता अंबानी की लोटस पिंक साड़ी ने लगाए चार-चांद, देखें तस्वीरें

Sanjay Dutt Birthday: 65 साल के हुए संजय दत्त, इन मशहूर एक्ट्रेस को कर चुके डेट, एक्टर की रहीं 308 गर्लफ्रेंड

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें