सोनिया गांधी छोड़ सकती हैं अध्यक्ष पद, CWC की बैठक में हो सकता है फैसला

सोनिया गांधी छोड़ सकती हैं अध्यक्ष पद, CWC की बैठक में हो सकता है फैसला

दिल्ली: कांग्रेस में बदलाव को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने भी अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कल यानि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (cwc) की होने वाली बैठक में सोनिया गांधी (sonia gandhi) अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर सकती हैं।

कई नेताओं ने पत्र लिखकर बदलाव की मांग की 

कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ऊपर से नीचे तक बदलाव करने की मांग की है। चिट्ठी लिखने वालों में पांच पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, सांसद और कई पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सोनिया ने भी पार्टी को कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने बकायदा पत्र लिखकर पार्टी नेताओं से अध्यक्ष चुनने की  अपील भी की है।

इसे भी पढ़ें-मोर संग पीएम मोदी की मनमोहक तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर

इन नामों पर हो रही चर्चा

ऐसे में अब सबकी निगाहें राहुल गांधी पर है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष चुना जा सकता है। इसके अलावा पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, शशी थरूर और गुलाम नबी आजाद के नाम पर भी अध्यक्ष पद के लिए विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article