Advertisment

Chandrayaan-3: सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख को पत्र लिखकर दी बधाई, पत्र में ये लिखा

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान चंद्रयान-3 की सफल 'लैंडिंग' के लिए बधाई दी।

author-image
Bansal news
Chandryaan: चंद्रयान-1 ने अपने 95% उद्देश्य किया था हासिल, जानिए चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 के बारे में

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ को पत्र लिखकर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल 'लैंडिंग' के लिए बधाई दी और कहा कि यह शानदार उपलब्धि सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस ‘एलएम’ की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिग कराई।

Advertisment

भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।सोनिया गांधी ने सोमनाथ को लिखे पत्र में कहा, 'मैं आपको अवगत कराना चाहती हूं कि बीती शाम इसरो द्वारा हासिल की शानदार उपलब्धि से मैं बहुत प्रसन्न हुई। यह सभी भारतवासियों, खासकर युवाओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।

' उन्होंने कहा, 'बीते कई दशकों से इसरो की शानदार क्षमताओं का निर्माण हुआ है। इसके पास हमेशा बेहतरीन नेतृत्वकर्ता रहे और सामूहिक प्रयास की भावना रही, जिसने इसे (इसरो) हमेशा आगे बढ़ाया। 'सोनिया गांधी के अनुसार, ' इसरो 1960 के दशक से आत्मनिर्भरता के आधार पर आगे बढ़ा जिसका इसकी सफलता में बड़ा योगदान रहा। 'उन्होंने कहा कि इस मौके पर वह इसरो के प्रत्येक सदस्य को बधाई देती हैं।

https://twitter.com/INCIndia/status/1694578646994899075?s=20

ये भी पढ़ें:

World Cup 2023: भारत की विश्व कप टीम के खिलाड़ियों का अलूर में होगा फिटनेस टेस्ट, जानें पूरी खबर

Advertisment

Urfi Javed New Dress: सिर से पांव तक जाली से ढककर पहुंची उर्फी, यूजर्स बोले- ड्रेस है या मच्छरदानी

MP News: आज शाम तक हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, देर रात भोपाल पहुंचे राहुल लोधी

Haddi Trailer Release: रौंगटे खड़े करने वाला ‘हड्डी’ ट्रेलर रिलीज, किन्नर की भूमिका में दिखे नवाज

Advertisment

Health Care Tips: जानिए योगिक विज्ञान से जुड़े ऐसे 5 हेल्थ टिप्स, जो आपको हमेशा रखेंगे निरोग

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें