Advertisment

Sonali Phogat Case: बीजेपी नेत्री संदिग्ध मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे रची साजिश

नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

author-image
Bansal News
Sonali Phogat Case: बीजेपी नेत्री संदिग्ध मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे रची साजिश

पणजी। Sonali Phogat Case  गोवा की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Advertisment

आज पुलिस ने की कार्रवाई

अंजुना पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को मापुसा शहर की अदालत में पेश किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदालत ने दोनों को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सागवान और सिंह 22 अगस्त को लोकप्रिय टिकटॉक स्टार फोगाट के साथ गोवा पहुंचे थे। फोगाट हरियाणा की रहने वाली थीं।ब तक इस मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर समेत 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने कर्लीज क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। इस बात की पुष्टि गोवा के IG ओमवीर बिश्नोई ने की है। बताया जा रहा है कि, इस मामले में दोनों आरोपियों को 10 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

पीएम ने 3 साल पहले भी की थी करतूत

आपको बताते चलें कि, इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि, सुधीर सांगवान ने तीन साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान सुधीर ने उसकी एक वीडियो बना ली थी। इस वीडियो के आधार पर ही सुधीर सोनाली को ब्लैकमेल करता था। जिसके बाद दोनों करीबियों ने सोनाली को मारने की साजिश रची। आपको बताते चलें कि, 42 वर्षीय फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था। जहां पर उन्हें जहरीला पदार्थ देने की बात सामने आई थी।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें