Advertisment

सोनाक्षी और जहीर इकबाल की हुई शादी: शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे, शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन, डीजे गणेश का परफॉर्म

Sonakshi Zaheer Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने प्यार जहीर इकबाल से आज शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी और जहीर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

author-image
Ujjwal Rai
सोनाक्षी और जहीर इकबाल की हुई शादी: शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे, शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन, डीजे गणेश का परफॉर्म

Sonakshi Zaheer Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Zaheer Wedding) की शादी हो गई है। दोनों ने एक्ट्रेस के बांद्रा स्थिति घर पर 23 जून की शाम रजिस्टर्ड मैरिज की। सोनाक्षी और जहीर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आज (23 जून) दोनों (Sonakshi Zaheer Wedding) की शादी से पहले सगाई हुई। उसके बाद दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की।अब  मुंबई के दादर में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी शुरू हो रही है।

Advertisment

[caption id="attachment_354397" align="alignnone" width="859"]publive-image एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान मौजूद शत्रुघ्न सिन्हा।[/caption]

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1804891210839888156

06:54 PM

ट्रेडिशनल कुर्ते में दिखे शत्रुघ्न सिन्हा

SATRUGHAN-SINHA

बांद्रा स्थित घर में होने जा रही सोनाक्षी और जहीर की शादी में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्रेडिशनल कुर्ता पहना हुआ है। इसके साथ वे हाफ जैकेट और मल्टीकलर शॉल कैरी किए हैं। वहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा पिंक सूट में नजर आई।

05:34 PM

बेटी की शादी के लिए रवाना हुए शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Zaheer Wedding) की रजिस्टर्ड मैरिज के लिए शत्रुघ्न सिन्हा अपने घर रामायणा से रवाना हो चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को भी स्पॉट किया गया है।

Advertisment

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर (Sonakshi Zaheer Wedding) की शादी बांद्रा स्थित घर में होने वाली है।

1 हजार गेस्ट होंगे शामिल

सोनाक्षी की शादी की शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें डीजे गणेश परफॉर्म करेंगे। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में तकरीबन 1 हजार गेस्ट इनवाइट किए गए हैं। पार्टी में डीजे गणेश सुबह 4 बजे तक बॉलीवुड मिक्स प्ले करेंगे।

सोनाक्षी के घर में हुई पूजा

शनिवार को सोनाक्षी (Sonakshi Zaheer Wedding) के घर रामायणा में पूजा भी रखी गई थी। इस पूजा में सोनाक्षी का मां भी नजर आईं। इसी बीच का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सोनाक्षी अपने घर के बाहर नीले कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं।

Advertisment

[video width="720" height="1280" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/ssstwitter.com_1719123874703.mp4"][/video]

सोनाक्षी (Sonakshi Zaheer Wedding) अपनी मां के साथ जाते नजर आ रही हैं। इस वीडियों में सोनाक्षी के चेहरे पर खुशी और ग्लो देखते ही बन रहा है।

ये सेलेब्स होंगे शामिल

सोनाक्षी और जहीर (Sonakshi Zaheer Wedding) की शादी में सलमान खान के साथ ही कुछ करीबी दोस्त जैसे एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, फिल्म हीरामंडी की पूरी स्टार कास्ट समेत कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल होंगे।

Advertisment

दुल्हन की तरह सजी 'रामायणा'

ramayana

सोनाक्षी (Sonakshi Zaheer Wedding) के घर रामायणा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं।

सोनाक्षी की हल्दी-मेंहदी

sonakshi zaheer

पिछले दिनों एक्टर जहीर इकबाल (Sonakshi Zaheer Wedding) के घर हल्दी और मेहंदी का फंक्शन भी रखा गया था। इससे जुड़ी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

सोनाक्षी- जहीर की फैमिली का गेट-टुगेदर

sonakshi sinha

कुछ दिनों पहले सोनाक्षी और जहीर (Sonakshi Zaheer Wedding) की फैमिली का गेट-टुगेदर रखा गया था। इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं थी, जिनमे सोनाक्षी अपनी और जहीर की फैमिली के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आईं।

sonakshi zaheer

जो फैशन डिजाइनर मारजिया तैयब भोंबे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में जहीर इकबाल और शत्रुघ्न सिन्हा एक-दूसरे के बगल में खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे।

इन तस्वीरों में सोनाक्षी (Sonakshi Zaheer Wedding) की मां भी नजर आईं। वहीं, जहीर के परिवार से उनके पिता, व्यापारी-ज्वेलर इकबाल रतनसी भी नजर आए।

शादी के बाद धर्म नहीं बदलेंगी सोनाक्षी

सोनाक्षी (Sonakshi Zaheer Wedding)  की शादी की खबरों के बाद से ये अटकले लगाई जाने लगी थीं कि सोनाक्षी शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लेंगी। हालांकि, इसे लेकर भी  दूल्हे जहीर के पिता इकबाल रत्नासी ने साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद सोनाक्षी इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी।

उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में कहा कि शादी ना तो हिंदू और ना ही मुस्लिम रिवाज से की जाएगी, ये शादी एक सिविल मैरिज होगी। इकबाल रत्नासी ने बताया कि शादी बांद्रा स्थित उनके आवास पर होगी।

इकबाल रत्नासी ने सोनाक्षी (Sonakshi Zaheer Wedding) शादी के शादी के बाद धर्म परिवर्तन करने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों के दिलों का मिलन है। धर्म का इसमें कोई रोल नहीं है, दोनों (सोनाक्षी और जहीर) मानवता में भरोसा रखते हैं।

ये भी पढ़े...Sonakshi Sinha: दामाद जहीर के साथ स्पॉट हुए शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी- जहीर की फैमिली का गेट-टुगेदर

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होंगे पिता शत्रुघ्न? मामा पहलाज निहलानी ने दिया जवाब

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें