Advertisment

Lamborghini Car : एक किसान के बेटे ने बनाई थी दुनिया की पहली सुपर कार लैंबॉर्गिनी

Lamborghini Car : एक किसान के बेटे ने बनाई थी दुनिया की पहली सुपर कार लैंबॉर्गिनी Son of a farmer made the world's first supercar Lamborghini vkj

author-image
deepak
Lamborghini Car : एक किसान के बेटे ने बनाई थी दुनिया की पहली सुपर कार लैंबॉर्गिनी

Lamborghini Car : जब भी स्पोटर्स कारों की बात आती है तो जुबां पर सबसे पहले लैंबॉर्गिनी सबसे पहले आता है। लैंबॉर्गिनी दुनिया की सुपर कारों में से एक कार है। दुनियाभर में कार लवर लैंबॉर्गिनी के दीवाने है, लेकिन क्या आपको पता है कि लैंबॉर्गिनी कार बनाने की एक दिलचस्प कहानी है। जी हां आइए आपको बताते है।

Advertisment

एक कार बेचने पर शोरूम मालिक कितना पैसा कमाता है, जानिए

सबसे पहले आपको बता दें कि लैंबॉर्गिनी दुनिया की पहली रेसिंग कार है। आपको जानकर हैरानी होगी की दुनिया की पहली रेसिंग कार लैंबॉर्गिनी को किसी इंजिनियर ने नहीं बल्कि एक किसान के बेटे ने अपना सपना पूरा करने के लिए बनाई थी। लैंबॉर्गिनी को बनाने वाले का नाम फेरुचियो लैंबॉर्गिनी है, जो इटली के रहने वाले है।

फेरुचियो लैंबॉर्गिनी का जन्म इटली के एक किसान परिवार में हुआ था। फेरुचियो को बचपन से ही मशीनों के साथ खेलने उन्हें खोलने और फिर उसे जोड़ने का शौक था। मशीनों से लगाव के चलते उन्होंने मैकेनिकल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। मैकेनिकल की पढ़ाई करने के बाद वह एयरफोर्स में नौकरी करने लगे। लेकिन वह दूसरे विश्व यु़द्ध के बाद घर लौटकर आ गए और 1947 में अपना एक गैरिज खोल लिया।

भारतीय राजनीति में इन नेताओं ने शुरू की थी इफ्तार पार्टी की परंपरा?

1948 में किया अपना ट्रैक्टर लॉंन्च

गैरिज खोलने के बाद फेरुचियो लैंबॉर्गिनी ने कड़ी मेहनत कर अपना एक ट्रैक्टर लॉन्च बाजार में उतारा। जिसका नाम उन्होंने कैरिओका रखा था। इसके बाद उन्होंने अपनी एक ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी खोल ली।

Advertisment

फेरुचियो ने किया अपना सपरा पूरा

फेरुचियो का एक सपना था की उनके पास एक स्पोर्ट्स कार हो। इसलिए उन्होंने एक फेरारी कार खरीदी। कार खरीदने के बाद जब उन्हें लगा की इसमें कुछ खामियां है तो उन्होंने फरारी के फाउंडर से इस बारे में बात की, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की स्पोर्ट्स कार बनाने का फैसला किया। और साल 1963 में उन्होंने अपनी पहली स्पोर्ट्स कार निकाली।

खतरे में डॉलर, भारत ला रहा ब्रिक्स करेंसी, जानिए क्या है ब्रिक्स करेंसी

बनाई दुनिया की पहली सुपर कार

स्पोर्ट्स कार बनाने के बाद फेरुचियो ने सुपर कार बनाने की ठानी और अपनी कए कार की डिजाइन लेकर वह इटेलियन कार डिजाइनर न्यूचियो बर्टन के पास गए और उन्हें अपनी सुपर कार का डिजाइन दिखाया। इसके बाद फेरुचियो ने साल 1966 में दुनिया की सबसे पहली सुपर कार लैंबॉर्गिनी मिउरा को लॉन्च किया।

Advertisment
Brand Story lamborghini lamborghini aventador lamborghini aventador 2022 lamborghini aventador svj Lamborghini Car lamborghini countach lamborghini gallardo lamborghini huracan lamborghini revuelto lamborghini sian lamborghini top speed lamborghini urus lamborghini veneno
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें