Advertisment

Somwati Awavasya 2023: इस बार दुर्लभ योग में आ रही है सोमवती अमावस्या, इस दिन कैसे करें तुलसी की पूजा

सोमवती अमावस्या 2023 खास मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन श्रावण मास, सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है। तुलसी-पूजा की विधि।

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu For Tulsi: इन दो दिनों में भूलकर भी तुलसी को न चढ़ाएं जल, रूठ कर चली जाएंगीं मां लक्ष्मी

नई दिल्ली। Somvati Amavasya Tulsi Puja Vidhi: सावन का महीना शुरू हो चुका है। इसी के साथ आने वाली है इस साल 2023 की सोमवती अमावस्या। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल की सोमवती अमावस्या खास मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस दिन श्रावण मास (Sawan Month) के सोमवार (Sawan Somvar) के साथ दुर्लभ संयोग बन रहा है। जानते हैं इस दिन तुलसी की पूजा कैसे करना चाहिए।

Advertisment

इन तीन योगों का महासंयोग - Somvati Amavasya Maha Sanyog: 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार अगर सोमवती अमावस्या सोमवार के दिन पड़े तो ये बेहद खास मानी जाती है। इस बार श्रावण मास, सावन सोमवार और सोमवती अमावस तिथि एक साथ आ रही हैं।

सोमवती अमावस्या पर तुलसी पूजन का महत्व - Somvati Amavasya Tulsi Puja Importance: 

सोमवती अमावस्या पर तुलसी पूजन करने का विशेष महत्व होता हैं। इस दिन महिलाएं माता तुलसी की ​परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु के लिए भी कामना करती हैं। महिलाएं कई चीजों से माता तुलसी की परिक्रमा करती हैं। इसके लिए सुहाग के सामान जैसे बिन्दी, चूंडी के अलावा भोजन सामग्री का उपयोग भी किया जाता है।

Advertisment

सोमवती अमावस्या पर तुलसी की पूजा कैसे करें - Somvati Amavasya Tulsi Puja vidhi: 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सोमवती अमावस्‍या पर खासतौर पर भगवान विष्‍णु की प्रिया माता तुलसी की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्मा और शास्त्र के अनुसार इस दिन तुलसी पूजन का खास महत्‍व होता है। इस दिन यदि माता तुलसी 108 बार परिक्रमा की जाए तो ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।
दूसरे उपाय में इस दिन तुलसी जी को कच्चे दूध के साथ सींचना चाहिए। इसके बाद इसी मिट्टी को माथे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख—समृद्धि आती है। शाम को तुलसी जी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए।

Somvati Amavasya Maha Sanyog, Somvati Amavasya Tulsi Puja Importance, Somvati Amavasya Tulsi Puja vidhi,  सोमवती अमावस्या पर तुलसी की पूजा कैसे करें, सोमवती अमावस्या पर तुलसी पूजन का महत्व, इन तीन योगों का महासंयोग, july Vrat-Tyohar 

Advertisment

Somvati Amavasya Maha Sanyog Somvati Amavasya Tulsi Puja Importance Somvati Amavasya Tulsi Puja vidhi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें