Advertisment

Solar City Sanchi: मई में मध्य प्रदेश को मिलेगा एक और तमगा, ये शहर बनेगा पहली सोलर सिटी

Solar City Sanchi:  एमपी एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। स्वच्छता के मामले में इंदौर के बाद सांची भी इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वाला है। जी हां एमपी का सांची अब देश का ऐसा दूसरा शहर होगा जो पूरी तरह सौर ऊर्जा पर काम करेगा। मई में मध्य प्रदेश को मिलेगा एक और तमगा

author-image
Preeti Dwivedi
Solar City Sanchi: मई में मध्य प्रदेश को मिलेगा एक और तमगा, ये शहर बनेगा पहली सोलर सिटी

भोपाल। Solar City Sanchi:  एमपी एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। स्वच्छता के मामले में इंदौर के बाद सांची भी इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वाला है। जी हां एमपी का सांची अब देश का ऐसा दूसरा शहर होगा जो पूरी तरह सौर ऊर्जा पर काम करेगा। यानि ये अब पूरी तरह सोलर सिटी बनेगा। आपको बता दें पहली सोलर सिटी ओडिसा का कोणार्क है। सोलर सिटी का मतलब जो पूरी तरह सौर ऊर्जा पर काम करेगा।

Advertisment

KARNATAKA ASSEMBLY ELECTIONS 2023: आज कर्नाटक जाएंगे सीएम शिवराज, कई दिग्गज नेता पहले से मौजूद

अप्रैल तक काम पूरा — Solar City Sanchi: 
आपको बता दें जानकारी के अनुसार अप्रैल के अंत सांची में चल रहे इस प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद मई में मध्यप्रदेश एक और इतिहास रचेगा। इसके शुरू होेने के बाद ये शहर पूरी तरह बदल जाएगा। यहां घर, दफ्तर से लेकर सभी सड़कें तक सौर ऊर्जा से रोशन होंगी। यानि सांची में अब पूरी तरह से सौर ऊर्जा का उपयोग यिका जाएगा।

Panchak 2023: मई में इस दिन से लगेंगे चोर पंचक, जानें क्या होते हैं

सीएम शिवराज ने की समीक्षा — Solar City Sanchi: 
आपको बता दें सीएम शिवराज ने इसे लेकर समीक्षा बैठक की। मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा के उपयोग को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में अनेक सौर ऊर्जा परियोजनाएँ संचालित हैं। इस क्रम में रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल साँची नगर सोलर सिटी बनने जा रही है। परियोजना अंतर्गत साँची में विभिन्न कार्यों की पूर्णता लगभग पूरी हो गई है। आगामी माह में प्रदेश की प्रथम सोलर सिटी के रूप में साँची का नाम जाना जाएगा। यह मध्यप्रदेश की विशेष उपलब्धि होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय सभा कक्ष में प्राथमिकता के जन-कल्याणकारी कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मंत्रि-परिषद के सदस्य और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Advertisment

Kidney Health : इन इशारों से समझे किडनी खराब होने के संकेत

सांची है वर्ल्ड हेरिटेज Solar City Sanchi: 
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से महज 48 किमी दूर सांची वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। दुनियाभर से यहां पर्यटक आते हैं। जिसे अब सौर ऊर्जा से संचालित करने से एक नई और अलग पहचान मिलेगी। आपको बता दें ओडिशा का कोणार्क पहला शहर जिसे पूरी तरह सोलर सिटी बनाया गया ​है। सांची ही देश का वह दूसरा शहर होगा जोकि पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर निर्भर रहेगा।

Vivah Muhurat May-June 2023: मई में इस दिन से शुरू हो रहे हैं विवाह, नोट कर लें मई-जून के पूरे विवाह मुहूर्त

MP Breaking News mp hindi news sanchi news sanchi solar city news Solar City Sanchi:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें