Advertisment

Solapur bachelor Video Viral: दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़कर जब निकले अविवाहित युवा ! ये सामूहिक बारात नहीं दिखा अनोखा आंदोलन

author-image
Bansal News
Solapur bachelor Video Viral:  दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़कर जब निकले अविवाहित युवा ! ये सामूहिक बारात नहीं दिखा अनोखा आंदोलन

Solapur bachelor Video Viral: इस वक्त की अनोखी खबर महाराष्ट्र के सोलापुर से सामने आई है जहां पर बीते बुधवार को एक नजारा सामने आया है जहां पर करीब 50 अविवाहित युवाओं ने दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़कर गाजे-बाजे के साथ मार्च निकाला। बात थी शादी नहीं हो रही है शादी के लिए लड़की की तलाश है।

Advertisment

कलेक्टर को सौंपा पत्र

इस खबर को लेकर बताते चलें कि, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शादी न होने से परेशान युवकों ने अनोखा आंदोलन करते हुए प्रदर्शन किया जिसके बाद बारात जैसे वे युवा कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को एक लेटर दिया। इसमें उन्होंने अविवाहित लोगों के लिए दुल्हन ढूंढ़ने की भी मांग की है। आंदोलनकारियों ने कहा कि हमें शादी करने के लिए लड़की नहीं मिल रही है, इसीलिए सरकार और प्रशासन लड़की ढूंढने में हमारी मदद करे। कहा कि, राज्य में लड़कियों की कमी हो रही है जिस वजह से शादी के लिए ढूंढना मुश्किल है।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/136LMqgNGxdg-5J0.mp4"][/video]

स्त्री-पुरुष के विषम अनुपात का मुद्दा उठाया

आपको बताते चलें कि, अविवाहित युवाओं ने पत्र में स्त्री-पुरुष के विषम अनुपात का मुद्दा भी उठाया। महाराष्ट्र में पुरुष-महिला अनुपात में सुधार के लिए प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स एक्ट (PCPNDT एक्ट) को सख्ती से लागू करने की मांग की।

Advertisment
solapur unique movement" March bride " शादी के लिए आंदोलन " unmarried youths" " riding on mare" " movement for marriage" " bridegrooms"
Advertisment
चैनल से जुड़ें