Advertisment

Soap White Foam : क्या आपने कभी सोचा है ? साबुन के झाग से सफेद झाग ही निकलता, और रंग क्यों नहीं, जानें इसका वैज्ञानिक कारण

क्या आपने रंग- बिरंगी साबुन का इस्तेमाल करने के बाद कभी सोचा है, कि, साबुन को कपड़े धोने, नहाने और बर्तन धोने के लिए हम जब उपयोग में लेते है तो इसका झाग सफेद क्यों निकलता w

author-image
Bansal News
Soap White Foam : क्या आपने कभी सोचा है ? साबुन के झाग से सफेद झाग ही निकलता, और रंग क्यों नहीं, जानें इसका वैज्ञानिक कारण

Why Soap Makes White Foam: ऐसे बहुत तथ्यों या यों कहे हमारे आस-पास  की चीजों का इस्तेमाल तो हम करते है लेकिन कभी गौर नहीं करते है ऐसी ही आपके दैनिक जीवन से जुड़ी जानकारी पर हम बात करेंगे। क्या आपने रंग- बिरंगी साबुन का इस्तेमाल करने के बाद कभी सोचा है, कि, साबुन को कपड़े धोने, नहाने और बर्तन धोने के लिए हम जब उपयोग में लेते है तो इसका झाग सफेद क्यों निकलता है काला, पीला या अन्य कलर क्यों नहीं?  तो आइए जानते है इसके पीछे का क्या होता है वैज्ञानिक कारण।

Advertisment

आखिर झाग का रंग सफेद ही क्यों

आपको इस रोचक तथ्य के विषय में बताते चलें तो, विज्ञान के अनुसार जब कोई भी चीज प्रकाश के सभी रंगों को अवशोषित कर लेती है तो उसका रंग काला दिखाई देता है, वहीं प्रकाश के सभी रंगों का अगर उस चीज के द्वारा परावर्तन कर दिया जाए या उसका अवशोषण न किया जाए तो उसका रंग सफेद दिखाई देगा। वाकई ये रोचक बात है वहीं पर विज्ञान भी इस बात को साबित करता है कि, किसी भी चीज में कोई रंग नहीं होता है केवल यह प्रकाश के परावर्तन और अवशोषण का आधार होता है।

साबुन के झाग पर प्रकाश के परावर्तन का असर

यहां पर जब हमने प्रकाश के परावर्तन की बात कर ली,  लेकिन साबुन के झाग की बात की जाए तो, साबुन के झाग पर पड़ने वाले प्रकाश के सभी रंगों का परावर्तन हो जाता है, यही कारण है कि साबुन का रंग अलग-अलग होने के बाद भी उसके झाग का रंग सफेद होता है। प्रकाश के परावर्तन के लिए झाग का शीशे जैसा यानी बुलबुलों का होना एक कारण है।

साबुन के लिए फोम झाग है why white foam comes out of soap white foam from soap what to add to soap to make foam Soap general knowledge Foam is foam for soap foam
Advertisment
चैनल से जुड़ें