Advertisment

celebrate Equinox: तो आज सचमुच में पूर्व से उगते और पश्चिम में डूबते सूर्य को देखिये और मनाईये इक्वीनाॅक्स

celebrate Equinox तो आज सचमुच में पूर्व से उगते और पश्चिम में डूबते सूर्य को देखिये और मनाईये इक्वीनाॅक्स celebrate Equinox So today really watch the sun rising from the east and setting in the west and celebrate Equinox

author-image
govind Dubey
celebrate Equinox: तो आज सचमुच में पूर्व से उगते और पश्चिम में डूबते सूर्य को देखिये और मनाईये इक्वीनाॅक्स

नई दिल्ली। celebrate Equinox: इस साल के लिये सूर्य आज ठीक पूर्व दिशा (ईस्ट) में उदित होकर ठीक पश्चिम दिशा (वेस्ट) में ही अस्त होगा। पृथ्वी के अपने अक्ष पर साढ़े तेईस डिग्री झुके रहकर सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण आज सूर्य की किरणों पृथ्वी की भूमध्य रेखा के ठीक लम्बवत होगी। इस कारण 2022 के लिये यह इक्वीनाॅक्स की प्रथम खगोलीय घटना होगी। यह जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताई।

Advertisment

सारिका ने बताया कि आमतौर पर सूरज के उगने की दिशा का एक ही उत्तर दिया जाता है कि वह पूर्व से उदित होता है और पश्चिम में अस्त होता है। लेकिन यह आम कथन साल में सिर्फ दो ही दिन के लिये पूरी तरह सटीक होता है। उनमें से साल का पहला दिन आज है। यह घटना आमतौर पर 20 या 21 मार्च को होती है। इसके बाद 23 सितम्बर को यह घटना होगी।

सारिका ने बताया कि कुछ भ्रांतियां यह है कि आज दिन और रात बराबर होते हैं जबकि दिन और रात बराबर होने की घटना इक्वानाॅक्स के कुछ दिन पहले या बाद में होती है। इसे इक्वीलक्स (equilux) कहते हैं। और यह उस स्थान के अक्षांश के अनुसार बदलती है। उज्जैन/भोपाल/नमर्दापुरम में इस साल दिन और रात 15 मार्च को बराबर थे। आज 20 मार्च 2022 तो दिन की अवधि 12 घंटे 6 मिनिट रहेगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें