Advertisment

Karnataka News: बेंगलुरु निगम कार्यालय में आग लगने से इतने लोग झुलसे, मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश

बेंगलुरु। बेंगलुरु नगर निकाय के गुणवत्ता नियंत्रण प्रभाग में शुक्रवार को आग लगने से नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

author-image
Bansal news
Karnataka News: बेंगलुरु निगम कार्यालय में आग लगने से इतने लोग झुलसे, मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश

बेंगलुरु। बेंगलुरु नगर निकाय के गुणवत्ता नियंत्रण प्रभाग में शुक्रवार को आग लगने से नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Advertisment

वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ ने पत्रकारों को बताया कि घटना शाम पांच बजे से साढ़े पांच बजे के बीच हुई।उन्होंने कहा, “मैं कार्यालय में था, बिजली चली गई थी। तभी मुझे पता चला कि हमारे कार्यालय के पीछे एक इमारत में आग लग गई है। जब मैं वहां गया, तो देखा कि इमारत से भीषण आग निकल रही थी।

इस घटना से बड़ा नुकसान हुआ। वहां काम कर रहे लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।'' घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें विक्टोरिया सरकारी अस्पताल के ‘बर्न’ वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।नाथ ने कहा कि मुख्य अभियंता समेत नौ इंजीनियरों को चोटें आई हैं।

हालांकि, उन्होंने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताने से इनकार कर दिया। सिद्धरमैया ने उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी के साथ विक्टोरिया अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। बाद में सिद्धरमैया ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने नाथ को यह जांच करने का आदेश दिया है कि यह घटना कैसे और क्यों हुई।

Advertisment

उन्होंने बताया कि घायलों के चेहरे और हाथों पर चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि घायल 30 फीसदी से ज्यादा झुलसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे ठीक हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, पैरामेडिकल छात्रों के लिए गृह राज्य में एक वर्ष की सेवा अनिवार्य

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने ईदगाह की जमीन पर पहली बार किया दावा

Advertisment

Delhi News: क्यों बीमार हुए एमसीडी स्कूल के 28 छात्र? सामने आई वजह

Har Ghar Tiranga: प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Strawberry ke Fayde: जानिए खट्टी-मीठी स्ट्रॉबेरी के हेल्दी फायदे

Weather Update Today: इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Siddaramaiah DK Shivakumar Bengaluru Police BBMP Office Fire Bengaluru Civic Agency Tushar Giri Nath
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें