Advertisment

Snake Bite Death: भोपाल में सर्प दंश से डेयरी संचालक की मौत, आपको भी यदि सांप के काटने का डर है तो करें यह उपाय

Snake Bite Death: भोपाल में डेयरी संचालक की सांप के काटने से मौत हो गई। फार्म पर काम करते वक्त हुआ हादसा। सांप से बचने यह करें उपाय

author-image
BP Shrivastava
Snake Bite Death

Snake Bite Death

Snake Bite Death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डेयरी संचालक की सर्प दंश से मौत हो गई। डेयरी में काम करने के दौरान लक्ष्मण सिंह गुर्जर (47) को सांप काट लिया। इलाके दौरान उनकी जान चली गई। यहां बता दें, बारिश में सांप से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर लें, तो सांप से बचा जा सकता है।

Advertisment

अस्पताल में मौत

लक्ष्मण सिंह की सूखी सेवनिया में दूध की डेयरी है। यहीं पर शुक्रवार उन्हें सांप ने काट लिया। इसके बाद उनका भतीजा तत्काल अस्पताल ले गया। जहां रातभर इलाके के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

बारिश में घर को सांपों से बचाने के उपाय

बारिश का मौसम अपने साथ कई सारी परेशानियां लेकर आता है। इनमें सबसे बड़ी समस्या है कीड़े-मकौड़े और सांप निकलना। खासकर ग्राउंड फ्लोर और नदी-तलाब या पार्क के पास रह रहे लोगों को इनका ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में कुछ ऐसे पौधे हैं जो घर में सजावट के साथ सापों को दूर रखने में काम आते हैं। जानें कौन से हैं वो पौधे जो सांप को आपके घर के आस-पास भी नहीं भटकनें देंगे।

सर्पगंधा की गंध से दूर भाग जाते हैं सांप

Barish Mein Saanp Bhagane Ke Upay

सर्पगंधा की गंध इतनी तेज और अजीब होती है कि सांप इसे सूंघते ही दूर भागते हैं। इसकी जड़ें पीले और भूरे रंग की होती हैं और पत्ते चमकीले हरे। इसे आप बालकनी या गार्डन में लगाकर घर को सांप से प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

Advertisment

नागदौना की गंध सांपों पसंद नहीं, भाग जाते हैं दूर

Barish Mein Saanp Bhagane Ke Upay

नागदौना भी उन पौधों में शामिल है, जिसकी तीखी गंध सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। मानसून में इसे आंगन, बालकनी या मेन गेट के पास लगाएं। इसे नर्सरी से आसानी से खरीदा जा सकता है और गमले में उगाना भी बेहद आसान है।

गेंदे के फूल का पौधा सांपों से सिक्योर करता है

Barish Mein Saanp Bhagane Ke Upay

गेंदे के फूल की तेज खुशबू भी सांपों को दूर रखती है। इसके पीले-नारंगी फूल जहां घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, वहीं घर को सिक्योर भी रखते हैं। इसे गार्डन, बालकनी या छत पर लगाया जा सकता है।

कैक्टस के कांटों से दूर रहत हैं सांप

Barish Mein Saanp Bhagane Ke Upay

कांटेदार कैक्टस पौधा न सिर्फ इनडोर प्लांट के तौर पर पॉपुलर है, बल्कि यह सांपों को भी दूर रखने में मदद करता है। सांप कांटों से दूर रहना पसंद करते हैं, इसलिए इसे बालकनी, खिड़की या घर के अंदर भी लगाया जा सकता है।

Advertisment

स्नेक प्लांट से दूर रहते हैं सांप

Barish Mein Saanp Bhagane Ke Upay

स्नेक प्लांट की नुकीली और लंबी पत्तियां सांपों को पसंद नहीं आतीं। इसे “मदर-इन-लॉज टंग” भी कहा जाता है। यह पौधा घर की डेकोरेशन के लिए भी बेहद अट्रैक्टिव होता है और साथ ही प्राकृतिक सुरक्षा कवच का भी काम करता है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Railway Employee CBI Raid: बेटे की शादी में खूब उड़ाया पैसा, ऐसे हुआ रिटायर्ड लोको पायलट की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

Advertisment

Railway Employee CBI Raid Update

Railway Employee CBI Raid Update: भारतीय रेलवे (WCR) में लोको पायलट रहे अशोक शर्मा के यहां CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) रेड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि अशोक शर्मा ने अपने बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया। साथ ही CBI को शुरुआती इन्वेटीगेशन में अशोक शर्मा के पास आय से 63.85 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

बारिश में सांप भगाने के उपाय बारिश में सांप से बचाव घर से सांप भगाने के घरेलू उपाय मानसून 2025 सुरक्षा टिप्स Monsoon 2025 snake safety snake repellent plants सांप भगाने वाले पौधे बारिश में सांप कैसे दूर रखें Monsoon snake repellent home tips natural snake repellent plants बारिश में सांप का इलाज बरसात में सांपों से बचने के तरीके snake protection tips in monsoon Snake Bite Death snake bite Death Bhopal Saanp Bhagane Ke Upay भोपाल में सर्प दंश से मौत
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें