Advertisment

Snake Scared Things: इन चीजों से सबसे ज्यादा डरते हैं सांप, जानकर आप भी रह सकते हैं सुरक्षित

Snake Scared Things: इन चीजों से सबसे ज्यादा डरते हैं सांप! जानकर आप भी रह सकते हैं सुरक्षित, पूरी खबर पढ़ें बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Snake Scared Things: इन चीजों से सबसे ज्यादा डरते हैं सांप, जानकर आप भी रह सकते हैं सुरक्षित

   हाइलाइट्स

  • लहसुन जैसी तेज गंध से दूर भागते हैं सांप
  • गर्मी और आग रखती है सांप को दूर
  • तेज रोशनी और आवाज से डरते हैं सांप
Advertisment

Snake Scared Things: शायद ही ऐसा कोई हो, जिसे सांप से डर न लगता है। पर क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनसे सांप को भी डर लगता है। यदि आपके घर में भी सांप निकलते रहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि सांपों को सबसे ज्यादा किन चीजों से डर लगता है। (Snake Scared Things) चलिए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं जिनसे सांप सबसे ज्यादा डरते हैं।

   सबसे ज्यादा किससे डरते हैं सांप (Snake Scared Things) 

सांप सबसे ज्यादा दूसरी प्रजाति के सांपों से ही डरते हैं। दरअसल सांप क्षेत्रीय जानवर है, इसी कारण सांपों के बीच अक्सर क्षेत्र को लेकर लड़ाई होती है। हालांकि कुछ प्रजातियों के सांप जैसे किंग कोबरा और वाइपर समेत अन्य सांप दूसरे सांपों से नहीं डरते हैं। सांप की ये प्रजातियां आमतौर पर दूसरों की तुलना में ज्यादा आक्रामक होती हैं और खतरा महसूस होते ही दूसरे सांपों पर हमला कर देती हैं।

   शिकारी जानवरों से सापों में डर

सांप अपने से छोटे जानवरों का शिकार करते हैं, लेकिन सांप बड़े शिकारी जानवरों के हमले से डरते हैं। इसलिए बचने के लिए सांप दिन के समय गुफाओं या बिलों में छिपे रहते हैं। सांप अक्सर रात में भोजन की तलाश में निकलते हैं। बता दें कि जब सांप को खतरा महसूस होता है, तो वह रक्षा तंत्र के तौर पर अपनी ग्रंथियों से बदबूदार तरल पदार्थ छोड़ता है। इसके अलावा सांप हमलावर जानवरों को कुंडली मारकर और फुफकार कर डराने की कोशिश भी करता है।

Advertisment

   लहसुन जैसी तेज गंध से सांप भयभीत

सांप को तेज गंध से बहुत ज्यादा डर लगता है। दरअसल ज्यादा तेज महक और गंध से उनकी दिशा तय करने की क्षमता पर असर पड़ता है और वह कम हो जाती है। इतना ही नहीं अगर किसी जगह पर तेज गंध आ रही है, तो उन्हें भोजन को ढूंढने में भी दिक्कत होती है। इसलिए सांप ऐसी जगहों पर नहीं रहते हैं, जहां किसी भी तरह की तेज गंध आती है।

   इन चीजों की तेज गंध से दूर भागते हैं सांप

अगर आप भी घर में सांपों के आने से परेशान और उनसे बचने के उपाय सोच रहे हैं। तो आपको बता दें इसके लिए आप घर में रखी चीजों जैसे लहसुन, नींबू, दालचीनी और मिंट की खुशबू और तेज गंध से सांपों को भगा सकते हैं। इनकी गंध से सांप पर घबराते हैं। इसके अलावा सांप तापमान में बदलाव से भी बहुत डरते हैं।

   तेज रोशनी से अंधे हो जाते हैं सांप

सांपों को तेज रोशनी प्रभावित करती है। यही कारण है कि सांप रोशनी वाली जगहों से ज्यादातर दूर ही रहते हैं। इसलिए वे अंधेरे वाली जगहों पर छिपे रहते हैं। दरअसल सांपों की आंखें रात में देखने के अनुसार बनावट वाली होती हैं। इसलिए दिन की रोशनी उनकी आंखों के लिए तकलीफदेह होती है। कई बार ज्यादा तेज रोशनी में सांप अंधे भी हो जाते हैं, इसलिए सांप रोशनी से डरते हैं।

Advertisment

   इनसे जानवरों से भी डरते हैं सांप

सांप को कुछ खास जानवरों से डर लगता है। जिसमें लोमड़ी, नेवला, कुत्ते, बिल्ली, छिपकली, बाज, चील और रैकून शामिल हैं। इन सभी जानवरों को सांपों का जानी दुश्मन माना जाता है। वहीं बिल्लियां भी सांपों का शिकार करने में माहिर मानी जाती हैं।

   तेज शोर से डरते हैं सांप

सांपों को तेज आवाज यानी शोर से भी काफी डर लगता है। रिसर्च के मुताबिक सांप अपनी सुनने की क्षमता के जरिये ही खाने की तलाश करते हैं और शिकारियों से दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसे में अगर अचानक उनके आसपास तेज शोर होने लगे तो वे सुरक्षित जगह की तलाश में भागने लगते हैं। इतना ही नहीं तेज शोर से उनके कानों को नुकसान भी पहुंचता है। अगर आपका सामना सांप से होता है तो आप तेज शोर करके सांप से बच सकते हैं तेज शोर से सांप भाग जाता है।

   आग से डरते हैं सांप

सांप आग से बहुत डरते हैं, क्योंकि सांप की केंचुली काफी नाजुक होती है। आग और बढ़ते तापमान से उनकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। यहां तक कि उनकी मौत भी हो सकती है, इसलिए सांप आग और तेज तापमान से दूर रहते हैं। यही कारण है कि सांप दिन के गर्मी भरे माहौल में बहार नहीं दिखाई देते, रात को बाहर आकर शिकार करते हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें